Thursday, February 24, 2011

भू विवाद में मारपीट, आगजनी चार घर राख


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज थाना क्षेत्र के बड़दाहा गांव में भूमि विवाद को ले कर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि आगजनी में चार घर जलकर राख हो गये।
इस संदर्भ में नरपतगंज थाने में केदार सिंह के द्वारा एक लिखित आवेदन देकर गांव के ही रामचंदर सिंह सहित दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह ने जांच किये जाने की बात कही। वहीं घायल केदार सिंह का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

0 comments:

Post a Comment