Tuesday, February 22, 2011

महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा का धरना

भरगामा  : लगातार बढ़ती महंगाई और कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रखंड मुख्यालय भरगामा में बीडीओ कार्यालय के समक्ष सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। जबकि मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष द्वारा पार्टी द्वारा राज्यपाल के नाम जारी चार सूत्रीय मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी भरगामा को सौंपा गया। जिसमें स्विस बैंक में जमा कालेधन को वापस लाना एवं उसे क्षेत्र के विकास कार्यो में खर्च करना तथा टू जी स्पेक्ट्रम एवं राष्ट्रमंडल खेल तथा आदर्श सोसायटी घोटाले में संलिप्त केंद्र सरकार को हटाकर दोषी मंत्रियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एवं महंगाई को लेकर विफल साबित हो रहे केंद्र सरकार को हटाना आदि मांगे शामिल है। आंदोलनकारियों की मांग थी कि उक्त घोटालों का संसदीय बोर्ड द्वारा जांच करवायी जाये। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुधीर भगत, संतोष खुराना, चंद्रानंद चाणक्य, सरिता भारती, शोभा देवी आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment