Saturday, February 26, 2011

लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार

रानीगंज (अररिया) : दो वर्ष पूर्व मोबाइल कंपनी के कर्मियों से रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के निकट स्पलाइसर मशीन, बैही आदि करीब आठ लाख की लूट मामले में संलिप्त आरोपी विकास यादव को रानीगंज पुलिस ने शुक्रवार को कुपाड़ी ग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को रानीगंज पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में विकास यादव के साथ वारंटी मनोज यादव भी गिरफ्तार हुआ है। रानीगंज थानाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में की गयी गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार विकास यादव मोबाइल कंपनी में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है।

0 comments:

Post a Comment