Tuesday, February 22, 2011

महंगाई व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा का धरना


फारबिसगंज(अररिया) : राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मंहगाई व भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाईयों ने केंद्र सरकार व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया तथा इस दौरान कांग्रेस एवं केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाये। बाद में उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ व एसडीओ को सौंपा।
धरना में आसमान छूती महंगाई के लिए केंद्र की यूपीए सरकार को जवाबदेह बताया गया। जबकि टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला में ए राजा की संलिप्तता, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, ग्रामीण विद्युतीकरण की असफलता सहित अन्य घपले घोटालों की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रो.ओम प्रकाश गुप्ता, नीलिमा, इंदू, गणेश ठाकुर, संदीप मंडल, जितेन्द्र, प्रदीप, संजय सिंह, राजेश मंडल, मोनिका साह, विनोद मंडल, नरेश चौधरी, उमेश मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भरगामा जासं: लगातार बढ़ती महंगाई और कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रखंड मुख्यालय भरगामा में बीडीओ कार्यालय के समक्ष सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। जबकि मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष द्वारा पार्टी द्वारा राज्यपाल के नाम जारी चार सूत्रीय मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी भरगामा को सौंपा गया। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुधीर भगत, संतोष खुराना, चंद्रानंद चाणक्य, सरिता भारती, शोभा आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment