नरपतगंज (अररिया) : सरकारी विद्यालयों में वर्ग प्रथम से वर्ग अष्टम तक के किताब छात्रों को उपलब्ध नही होने से छात्रों को पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से सभी सरकारी विद्यालयों में अप्रैल महीने से नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो जाती है। परंतु अप्रैल माह बीत जाने के बावजूद भी विद्यालयों में पुस्तके वितरित नही की गई है। बता दें कि सभी विद्यालयों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू होने के एक माह बाद भी विद्यालयों में किताब उपलब्ध नही होने से छात्र किताब के लिए इधर भटक रहे है। सरकारी विद्यालयों में जिस किताब से पढ़ाई की जाती है वह किताब बाजारों में उपलब्ध नही है। आदर्श मध्य विद्यालय नरपतगंज के छात्र राजेश कुमार, चंचल कुमार नवीन कुमार, डोली कुमारी ने बताया कि किताब उपलब्ध नही होने के कारण हम सभी एक महीने से रोज विद्यालय में बैठकर लौट जाना पड़ता है। शिक्षक भी किताब का बहाना बनाकर नही पढ़ाते हैं। वहीं कन्या मध्य विद्यालय की वर्ग आठ की छात्रा पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, रूबी कुमारी, प्रिया कुमारी एवं कक्षा पांच की छात्रा कोमल कुमारी, खुशबू कुमारी ने बताया कि किताब अभाव के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्रों ने बताया यह किताब बाजार में भी उपलब्ध नही है।
0 comments:
Post a Comment