नरपतगंज (अररिया) : चिलचिलाती धूप व गर्म हवा ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम गर्म होने के वजह से आम लोग घर में ही कैद हो जा रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
मौसम में आए बदलाव से बीमार व्यक्तियों की संख्या बढ़ गयी है। सर्वाधिक दिक्कत छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौटते बच्चों, नौकरी पेशा लोगों व दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। जहां ग्रामीण महिलाएं घूंघट नहीं निकालती थी आज गर्मी से बचने के लिए महिलाएं भी घूंघट में निकल रही हैं। लोगों में गमछा, तौलिया, रूमाल आदि का प्रयोग बढ़ गया है। इधर, बढ़ती गर्मी से अस्पतालों में विभिन्न रोगों के मरीजों की तादाद बढ़नी शुरू हो गई है।
मांग बढ़ी
बाजारों में गर्मी बढ़ने के साथ शीतल पेय पदार्थो के साथ खीरा, ककड़ी, तरबूजा, खरबूजा के साथ ईख का जूस, हरा पुदीना व नींबू लोगों के लिए आवश्यक बन गए है। सत्तू, आम के जूस व बेल की शर्बत व अन्य शीतल पेय पदार्थ के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ रहा है।
0 comments:
Post a Comment