Thursday, December 23, 2010

विष्णुदेव ने दिखाई फसल उत्पादन की नई राह

फारबिसगंज (अररिया) : सूबे में आज कृषि दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में कृषि मैप पर अररिया का नाम रोशन करने वाले कृषि पंडित की उपाधि से सम्मानित जिले के विष्णुदेव मंडल की उपलब्धि को सराहा जाना वांछित है।
कहते हैं कि दिल में जुनून हो और काम करने का जच्बा हो तो सफलता की राह खुद-ब-खुद आसान होती चली जाती है। जिले के पिछड़े प्रखंड नरपतगंज के एक किसान की मेहनत ने जिले ही नहीं राच्य के किसानों को एक नई राह दिखाई है। कृषकों के लिये सर्वश्रेष्ठ उपाधि 'कृषि पंडित' से सम्मानित हो चुके नरपतगंज प्रखंड के विष्णुदेव मंडल फिलहाल 400 किसानों को गेहूं उत्पादन की नई तकनीक श्री विधि से प्रशिक्षित कर रहे हैं। इनमें नरपतगंज सहित सुपौल जिला के किसान शामिल हैं। इस काम में विष्णुदेव मंडल को चावल विकास निदेशालय पटना के निर्देशक एम.पी. दिवाकर का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विष्णुदेव पंडित को सन 1980 ई. में पूर्णिया के तत्कालीन डीएम बी.के चौहान के द्वारा कृषि पंडित को सर्वश्रेष्ठ उपाधि से सम्मानित किया गया था। 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेंहू की पैदावार करने के लिए यह उपाधि उन्हें दिया गया था। फिलहाल श्री मंडल राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य तथा राच्य किसान आयोग के भी सदस्य हैं। इसके बाद कृषि पंडित विष्णुदेव मंडल ने पीछे मुड़कर नहंी देखा तथा कृषि के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल करते चले गये। कृषि क्षेत्र के प्रति उनके जुनून ने प्रखंड से बाहर राच्य स्तर पर भी उन्हें पहचान दिलाई। वर्तमान में श्री विधि से गेहूं की उन्नत एवं अधिक उत्पादन करने के गुर वे किसानों भाइयों को सीखा रहे हैं। जिसमें उन्हें समाजिक सहयोग भी मिल रहा है। इसके अलावा वे किसानों को फसल से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध करा रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं, कृषि मेला जैसे कार्यक्रमों में भी प्रशासन को सकारात्मक सहयोग देते रहे हैं। नरपतगंज प्रखंड सहित अररिया तथा सुपौल जिले के किसान विष्णुदेव पंडित के इस सकारात्मक कार्यो का लाभ उठा रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment