Friday, December 24, 2010

दो छात्राओं का अपहरण, छह के खिलाफ प्राथमिकी

पलासी(अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के छपनियां लडै़या टोला की दो स्कूली छात्रा का मवि कचना करोड़ जाने के क्रम में शादी की नीयत से बीच रास्ते से ही अपहरण कर लिये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत अपहृता के पिता द्वारा पलासी थाना में गांव के ही छह व्यक्तियों के विरूद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना बीते 14 दिसंबर के उनकी पुत्री रोना कुमारी(14वर्ष) व उनके भतीजा की बेटी रंजना कुमारी(14वर्ष) पढ़ने हेतु घर से मवि करोड़ कचना निकली कि रास्ते में गांव के हीं सिकंदर ऋषिदेव, टिंका ऋषिदेव, संजय ऋषिदेव, योगेन्द्र ऋषिदेव एवं रामाधीन ऋषिदेव ने शादी की नीयत से उक्त दोनों को साजिश के तहत अपहरण कर लिया। इस क्रम में अपहृत दोनों छात्रा का काफी खोजबीन के पश्चात जानकारी मिली की उक्त नामजद अभियुक्तों ने उन दोनों का शादी की नीयत से अपहरण किया। इस मामले को लेकर गांव में पंचायती भी गयी। किंतु अब तक अपहृता बरामद नहीं हो पायी। बाध्य होकर सूचक ने 23 दिसंबर गुरूवार को पलासी थाना में मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

0 comments:

Post a Comment