Wednesday, December 22, 2010

निधन पर शोक शोक सभा

अररिया : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) जिला शाखा अररिया के अध्यक्ष एवं सिंचाई प्रमंडल अररिया के सेवा निवृत कर्मी धुरंधर महतो को मंगलवार को हुई असामयिक निधन पर जिला कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गयी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर सभा अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद, लवकुश सिंह, मणिभूषण झा, रविश यादव, गीता जी, अखिलेश्वर कुमार, अशोक कु. वर्मा, रामाश्रय प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, राजीव रंजन, माधव प्रसाद, कृष्ण मुरारी सिन्हा समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment