Friday, December 24, 2010

श्रीमद्भागवत कथा: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

फारबिसगंज(अररिया) : शहर के रेफरल रोड में शुक्रवार से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ आरंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत श्रद्धालु महिलाओं द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा के साथ हुई। महिलाओं ने नगर भ्रमण करते हुए सुल्तान पोखर पहुंच कर कलश में जल भरा और फिर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा ने बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सर्वधर्म समन्वय सनातन भागवत परिवार के संत वृंदावन से पहुंचे श्री नारायण दास जी महाराज के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा ने शहर वासियो को शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया। महाराज के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कथा स्थल पर हवन एवं पूजा पाठ के साथ श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
आयोजन कर्ताओं ने बताया कि शनिवार की सुबह पांच बजे योगाभ्यास तथा इसके बाद प्रभातफेरी निकाली जायेगी। इस मौके पर श्रद्धालु प्रताप नारायण मंडल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment