Wednesday, December 22, 2010

बटराहा कांड: घटना स्थल पर मिले 21 खाली खोखे

अररिया : विगत सोमवार की सुबह बटराहा के ग्रामीणों पर एसएसबी जवानों द्वारा की गयी फायरिंग के बाद पुलिस अधिकारियों की छानबीन जारी है। गत मंगलवार तक पुलिस ने घायल मो. शगीर के घर के आसपास से कारतूसों के 21 खाली खोखे बरामद किये हैं। शेष की खोज जारी है।
ज्ञात हो कि इस घटना में ग्रामीणों ने एक सौ से अधिक राउंड गोली चलाने की बात पुलिस अधिकारियों के सामने कही थी। जबकि जवानों ने 49 राउंड गोली चलाने की बात स्वीकार की है।

0 comments:

Post a Comment