Wednesday, December 22, 2010

विधायक ने अग्निपीड़ितों से हालचाल पूछा


जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट प्रंखड के भूना मजगांवा पंचायत के रजवाकोल गांव मे सोमवार को हुई अग्निकांड से लगभग एक दर्जन लोगों के घर जलकर राख हो गया था। अग्निपीड़ित भीषण ठंड मे खुले आसमान में रहने को विवश हैं। मंगलवार की शाम जोकीहाट विधायक सरफराज आलम ने रजवाकोल गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितो से रूबरू हुए। अग्निपीड़ितों ने विधायक से अपनी आपबीती सुनाई। विधायक श्री आलम ने अंचल पदाधिकारी को हर संभव राहत सामग्री अग्निपीड़ितों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। विधायक ने अपने निजी कोष से प्रत्येक अग्निपीड़ितों को एक कंबल एवं एक लालटेन देने का आश्वासन दिया। विधायक के निर्देश पर मुखिया इमरान आलम ने तत्काल दौ सो रूपये वितरण किये। इस दौरान जदयु प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मौअज्जम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि रफीक आलम, तबारक हुसैन आदि उपस्थित थेI

0 comments:

Post a Comment