Thursday, April 5, 2012

समकालीन अभियान में 117 गिरफ्तार, 42 गए जेल


अररिया : समकालीन अभियान के तहत मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 117 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी। गिरफ्तार आरोपियों में 42 लोगों को जरूरी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि 75 आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया। इस दौरान पुलिस ने कई कुर्की-जब्ती के मामले का भी निष्पादन किया है। वहीं नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक टाटा सूमो संख्या एमएच 34-6495 भी जब्त किया है। जब्त सूमो की तहकीकात की जा रही है।
गिरफ्तारी में नगर थाना पुलिस ने 8, ताराबाड़ी 2, आरएस 2, जोकीहाट 1, महलगांव 1, पलासी 5, सिकटी 3, बरदाहा 2, फारबिसगंज 3, सिमराहा 2, जोगबनी 3, कुआड़ी 1, भरगामा 8 एवं फुलकाहा ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

0 comments:

Post a Comment