Thursday, February 10, 2011

जनगणना 2011: द्वितीय चरण शुरू


अररिया : बुधवार से जिले में जनगणना 2011 का दूसरा चरण शुरू हो गया। द्वितीय चरण के कार्य को संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने 4957 प्रगणक, 756 पर्यवेक्षक व 122 हेडमास्टर ट्रेनरों को प्रतिनियुक्त किया है। रिजर्व प्रगणक के रूप में 484 तथा 85 पर्यवेक्षक रखे गये हैं। इधर प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी सह डीएम एम सरवणन ने प्रखंडवार मानिटरिंग के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। बुधवार को दिल्ली से एक टीम अररिया पहुंची तथा शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मुहल्ले में जाकर जांच की। इस संबंध में जिला जनगणना पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्त अधिकारी सप्ताह में दो दिन कार्यो की जांच स्वयं करेंगे तथा रिपोर्ट प्रतिवेदित करेंगे।
फारबिसगंज से जासं. के अनुसार बुधवार को जनगणना कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों से जानकारियां ली। फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी के आवास से इसकी शुरुआत की।
इस मौके पर मुख्य पार्षद व अधिकारी ने कहा कि जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों की सही जानकारी आम लोगों को देनी चाहिये ताकि जनगणना कार्य सही व सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इधर शहरी क्षेत्र के लिये नियुक्त 97 प्रगणकों द्वारा डेार-टू-डोर जनगणना कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। कार्य की निगरानी के लिये 15 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है।

0 comments:

Post a Comment