Saturday, February 12, 2011

पाठशाला में दी गयी किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी

कुर्साकांटा (अररिया) : राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत प्रखंड के पहुंसी पंचायत के डेढ़ापीपर गांव में शुक्रवार को किसान पाठशाला में चयनित 25 किसानों को पाट, गेहूं एवं धान की फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें खेतों की तैयारी से लेकर, बोआई विधि, बीजोपचार, पोषक तत्व, कीट व्याधि प्रबंधन आदि विभिन्न विषयों की जानकारी दी गयी। विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रबुद्ध भारती एवं संचालक भूपेन्द्र ना. सिंह ने फसलों में कीट संक्रमण एवं रोग संक्रमण से हो रहे भारी नुकसान एवं उनसे बचाव के उपाय के बारे किसानों को बताया गया। किसानों द्वारा प्रचुर मात्रा में रसायनिक खादों के प्रयोग से हो रही हानि के बारे में भी जानकारी दी गई। किसानों को जैविक खाद के उपयोग से होने वाले लाभ, प्रयोग विधि, उत्पादन की विधि एवं सावधानिया आदि विभिन्न विषयों की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर किसानों के बीच निर्देश पुस्तिका, तकनीकी मार्गदर्शिका, धान-गेहूं फसल प्रणाली पुस्तिका आदि वितरीत किये गये।

0 comments:

Post a Comment