Wednesday, February 9, 2011

जनगणना कार्य आज से आरंभ

फारबिसगंज (अररिया) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनगणना 2011 का कार्य बुधवार से आरंभ हो जायेगा। शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य नगर परिषद फारबिसगंज की मुख्य पार्षद सह शहर की प्रथम नागरिक वीणा देवी के आवास से आरंभ होगा। नप के ईओ मुकेश सिंहा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना के लिए 97 प्रगणक तथा 15 पर्यवेक्षक संयुक्त किये गये हैं। जनगणना कार्य 28 फरवरी तक चलेगा। सभी प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को प्रतिदिन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment