Saturday, February 12, 2011

छात्रवृति परीक्षा में आधा दर्जन छात्र चयनित


सिकटी(अररिया) : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2011 में प्रखंड के छह छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों को इस योजना के तहत छात्रवृति की राशि दी जायेगी।
जानकारी अनुसार प्रखंड के बरदाहा बाजार स्थित निजी शिक्षण संस्था अभिनव विद्या बिहार में शिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र अभिनव प्रखर, गौतम कुमार, सूरज कुमार मंडल, सोनू कुमार झा, कुंदन कुमार साह एवं कृति कुमारी का चयन किया गया है। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्था के संचालक केदार मिश्र ने छात्र छात्राओं को शुभकामना दी है।

0 comments:

Post a Comment