Saturday, February 12, 2011

पं. दीनदयाल के नक्शे कदम पर चलने का आह्वान



फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज नगर भाजपा मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद के आवास पर मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष श्री साह एवं वार्ड पार्षद सप्तमी पाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने पंडित की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् गीत गाये। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद वीणा देवी, वार्ड पार्षद मोती खान, नीलिमा साह, जिला उपाध्यक्ष नसीमुद्दीन, नगर महामंत्री प्रदीप कन्नौजिया, वार्ड अध्यक्ष रंजीत कुमार, संजय पासवान, पंकज कुमार, नवल भगत, सुबोध साह, गोपाल साह, रूपा चौधरी, रामचंद्र भगत आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment