Monday, April 30, 2012

चिलचिलाती धूप: बच के रहना भाई


नरपतगंज : चिलचिलाती धूप व गर्म हवा ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम गर्म होने के वजह से आम लोग घर में ही कैद रह जा रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दो से तीन बार नहा रहा है। वही ग्रामीण बच्चे तालाब व नदी में नहाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, धूप लगने से बीमार होने वालों की तादाद काफी बढ़ गयी है। धूप व रह-रहकर चल रही गर्म हवा से मौसम शुष्क होता चला आ रहा है। मौसम के तेवर का सीधा असर अब आम जन-जीवन पर स्पष्ट दिखने लगा है सर्वाधिक दिक्कत छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौटते बच्चों, नौकरी पेशा लोगों व दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। जहां ग्रामीण महिलाएं घूंघट नही निकालती थी आज गर्मी से बचने के लिए महिलाएं भी घूंघट में निकाल रही है। लोगों में गमछा, तौलिया, रूमाल आदि का प्रयोग बढ़ गया है।
इधर, बढ़ती गर्मी से अस्पतालों में विभिन्न रोगों के मरीजों की तादाद बढ़नी शुरू हो गई है। दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
मांग बढ़ी:
बाजारों में गर्मी बढ़ने के साथ शीतल पेय पदार्थो के साथ खीरा, ककड़ी, तरबूजा, खरबूजा के साथ ईख का जूस, हरा पुदीना व नींबू लोगों के लिए आवश्यक बन गए है। सत्तू व आम का जूस भी बेल की शरबत व अन्य शीतल पेय पदार्थ के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ रहा है।

0 comments:

Post a Comment