Tuesday, May 1, 2012

फारबिसगंज नप में 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के परिसीमन के बाद बने 25 वार्डो में विभिन्न वर्गो के आरक्षण से बनी स्थिति पर दूसरी बार होने वाले नगर निकाय चुनाव चुनाव में 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं शेष 13 वार्डो में पुरूष व अन्य उम्मीदवार विराजमान होंगे। जानकारी अनुसार नगर के वार्ड संख्या एक अनुसूचित जाति महिला के लिए, दो अनारक्षित अन्य, वार्ड तीन अनारक्षित महिला, वार्ड चार अनारक्षित अन्य, वार्ड पांच पिछड़ा वर्ग महिला, अनारक्षित महिला, वार्ड सात पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड आठ अनारक्षित महिला, वार्ड नौ अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड दस अनारक्षित महिला, वार्ड ग्यारह अनारक्षित अन्य, वार्ड बारह अनारक्षित अन्य, वार्ड तेरह अनारक्षित महिला, वार्ड चौदह अनारक्षित महिला, वार्ड पंद्रह अनारक्षित अन्य, वार्ड सोलह पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड सत्रह अनारक्षित अन्य, वार्ड अठारह अनारक्षित महिला, वार्ड उन्नीस अनारक्षित अन्य, वार्ड बीस अनारक्षित अन्य वार्ड इक्कीस अनारक्षित महिला, वाइस अनारक्षित महिला, वार्ड तेइस अनारक्षित अन्य वार्ड, चौबीस पिछड़ा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या पचीस पिछड़ा वर्ग अन्य के कोटे में डाले गये हैं। इस प्रकार कुल 9 सीटें अनारक्षित अन्य के खाते में 9 सीट अनारक्षित महिलाओं के खाते में है। वहीं 1 अनुसूचित जाति महिला के लिए, 2 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, तीन सीटें पिछड़ा वर्ग अन्य तथा 1 सीट अनुसूचित जाति अन्य के खाते में दी गयी है।

0 comments:

Post a Comment