Monday, April 30, 2012

बढ़ेपारा में किसान की जमीन पर जबरन बनाया घर

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के बढेपारा पंचायत में महादलितों के द्वारा जबरन जमीन कब्जा कर घर बनाने का मामला प्रकाश में आया है। महादलित समुदाय के लोगों द्वारा शनिवार को जमीन मालिक हरे राम सिंह पिता अयोधी सिंह के खाता संख्या 1455 खेसरा 4375 के एक एकड़ जमीन पर जबरन 25 घर बनाकर कब्जा कर लिया। इस संबंध में जमीन मालिक हरे राम सिंह पिता अयोधी सिंह ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि महादलित समुदाय के राम प्रसाद ऋषिदेव, मूलचंद ऋषिदेव, कुसुम लाल ऋषिदेव, हरे राम ऋषिदेव, शिव कुमार ऋषिदेव, खोनाय ऋषिदेव आदि ने शनिवार को हथियार से लैस होकर जमीन को कब्जा कर घर बना लिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। वही पीड़ित ने अंचल पदाधिकारी को भी आवेदन देकर घटना से अवगत कराया तथा न्याय की गुहार लगायी है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने बताया कि महादलितों द्वारा जबरन घर बनाया गया है। उक्त जमीन पर पूर्व में भूमि सुधार अपर समहर्ता फारबिसगंज के न्यायालय में कांड संख्या 410/93-94 धारा 48 ईबीटी एक्ट दर्ज है। तथा कार्रवाई हेतु उच्च पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जायेगा। वही अंचल पदाधिकारी जय राम सिंह ने भी मामले की पुष्टि की है।

0 comments:

Post a Comment