Friday, December 3, 2010

दस माह में मिले 38 एड्स मरीज, स्वास्थ्य विभाग परेशान

अररिया, संसू: एड्स लाइलाज बीमारी है। सजना जाना प्रदेश पर न लाना एड्स, एड्स का ज्ञान, बचाए जान जैसे कई जागरूक करने वाले नारे बस स्टैंड, स्टेशन, बैंक, प्लेटफार्म, सार्वजनिक स्थानों पर लिखे रहते हैं। ताकि आम लोग एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से दूर रहे। सिर्फ वर्ष 2010 के दस माह में 38 एड्स मरीजों की पहचान हुई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग हलकान हैं। पिछले छह-सात वर्षो से जिले में परामर्श केन्द्र कार्य कर रहा है और भीसीटीसी जांच हो रहा है। 119 पाचीटिव मरीज में 38 की पुष्टि सिर्फ 2010 में हुई है। जिले के भरगामा प्रखंड छोड़कर आठ परामर्श केन्द्र पर 11979 व्यक्तियों की वाउसिलींग हुई और 9790 लोगों का खून जांच किया गया। हालांकि कुछ केन्द्रों पर लैब टेक्नीशीयन व काउंसिलर नहीं रहने के कारण जांच का कार्य प्रभावित हो रहा है।
माह-काउसिलींग-टेस्टिंग-पाजीटिव
जनवरी-655-327-4
फरवरी 1122-644-4
मार्च-1095-911-4
अप्रैल-1411-1278-2
मई-1570-1426-8
जून-1299-1176-3
जुलाई-1184-1052-4
अगस्त-1254-1088-8
सितंबर 1342-1064-2
अक्टूबर-1047-824-2
----------------
कुल-11974- 9790-38

रेफरल अस्पताल में मरीजों नहीं मिल रही दवा

फारबिसगंज(अररिया),निप्र.: स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकारी सजगता व सक्रियता के बावजूद रेफरल अस्पताल में मरीजों को राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार नि:शुल्क दवा नहीं मिल रही है। मरीजों को बाजारों से दवा खरीदना पड़ता है। ज्ञात हो कि फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में आउट डोर व इनडोर सेवा के लिए 70 दवाओं को चयनित कर उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। इसमें से आउट डोर के लिए 36 तथा इनडोर के लिए 34 दवाएं निर्धारित की गयी है। परन्तु अस्पताल में मात्र 40 दवाएं ही उपलब्ध है। उसमें भी एंटी रैबिज जैसी कई कीमती दवाओं का अभाव रहता है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। बताया जाता है कि कई दवाएं तो पूर्णत: बंद हो गया तो कई महीनों से उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में पिछले सात माह से कफ सिरफ नहीं मिल रहा है। वहीं फुलोस्कोजान, नॉजल ड्राप, इथोरोमाइसीन, बी. कम्पलेक्स गत पांच माह से अस्पताल में नहीं है। वहीं कैलशियम टेबलेट, डायगोसिन, पेन किलर, ग्लेसबिन टेबलेट जैसी कई दवाइयां भी पूर्णत: बंद है। इसके अतिरिक्त स्नेक बाइट व डाग बाइट की दवा आवश्यकता अनुसार उपलब्ध नहीं रहती है। रेफरल अस्पताल में अनुमंडल समेत पड़ोसी जिला सुपौल के भी सैकड़ों मरीज आते हैं।
इधर, रेफरल प्रभारी डा. जेएन प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में जो भी दवा उपलब्ध करवाई जाती है वह मरीजों को दी जाती है। दवा के स्टाक व डिमांड से सीएस को रोजाना अवगत कराया जाता है। उन्होंने भी माना कि कई आवश्यक दवाओं की कमी के कारण मरीजों को परेशानी होती है।

पंचायतों में नहीं हो रहा जन्म-मृत्यु निबंधन

कुर्साकांटा(अररिया),निप्र.: प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में जन्म-मृत्यु निबंधन अधिनियम 1979 व बिहार जन्म-मृत्यु निबंधन अधिनियम 1970 के प्रावधानों की धज्जि्यां उड़ाई जा रही है। प्रखंड के किसी भी पंचायत में निबंधन का कार्य नहीं किया जा रहा है। जन्म-मृत्यु संबंधी राज्य सरकार के निर्देश पंचायतों में फाइलों में ही दब कर रह गयी है। निबंधन की न तो दलपति व चौकीदार द्वारा सूचना दी जाती है और न ही पंचायतों से प्रमाण पत्र निर्गत किए जा रहे हैं। इस कारण पंचायतवासियों को काफी परेशानी हो रही है। कुर्साकांटा प्रखंड के 13 पंचायतों में कोई भी ऐसा पंचायत नहीं है जहां सरकारी मापदंड के अनुसार निबंधन का कार्य किया जा रहा हो।

मोबाइल टावरों पर गिरेगी नगर परिषद की गाज

फारबिसगंज(अररिया),हप्र : फारबिसगंज नगर के विभिन्न वार्डो में लगाये गये मोबाइल टावरों पर शीघ्र ही नगर परिषद का गाज गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, फारबिसगंज के थानाध्यक्ष को पत्र प्रेषित करते हुए नगर क्षेत्र के वार्डो में लगाये गये मोबाइल टावर के क्रियान्वयन पर रोक लगाने हेतु पुलिस बल प्रतिनियुक्ति का आग्रह किया है। इस संदर्भ में बताया गया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के ज्ञापांक 4026 दिनांक 16.08.2007 द्वारा शहरी निकायों में मोबाइल टावरों पर दो हजार रूपये प्रतिमीटर की दर से शूल्क वसूल किया जाना है। लेकिन फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्राधीन मोबाइल टावरों के संचालकों द्वारा कई स्मार के बावजूद बकाये राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस स्थिति में इन टावरों के क्रियान्वयन पर रोक लगाते हुए इसकी सूचना उनके मुख्यालय को भेजी गयी है।
पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि टावरों के क्रियान्वयन पर रोक लगाने और सील करने हेतु नप कार्यालय के कनीय अभियंता विनोद कुमार सिंह को अधिकृत किया गया है और इनके साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता है।

अगलगी में दो घर जलकर राख

भरगामा(अररिया) जासं:भरगामा थाना क्षेत्र के हिंगवा ईदगाह टोला में सोमवार की रात आग लगने से दो घर जल कर राख हो गये। अग्निकांड में हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है आग की लपटें रात करीब नौ बजे मो. हनीफ के घर से उठी जो पास के मो. मुर्शीद के भी फू स के घर व सामानों को जलाकर राख कर दिया। हालांकि हो हल्ला होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्रित होने पर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

विश्व एड्स दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

अररिया/कुसियारगांव, संसू: बुधवार को विश्व एड्स दिवस पर मुख्यालय समेत जिले के कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। एड्स डीपीएम अखिलेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय की ओर से रेड रिबन लगाने तथा कंडोम का मुक्त एवं मुफ्त वितरण किया जायेगा। वहीं लिंक वर्कर स्कीम के साधन सेवी रंधीर कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार बुधवार के अहले सुबह चांदनी चौक पर एवं कोर्ट स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक किया जायेगा। इधर जननी योजना के जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर सदर अस्पताल, आर.एस, एडीबी चौक, जीरोमाइल एवं फारबिसगंज में काउंटर लगाकर मुफ्त में कंडोम वितरण किया जायेगा तथा परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में काउंटर का उद्घाटन एसीएमओ करेंगे।

डीजे के कैंप कोर्ट में हुई लंबित मामलों की सुनवाई

अररिया, विसं: माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूर्णिया मंगलवार को स्थानीय अदालत में कैंप कोर्ट किये। तत्पश्चात न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी।
माननीय जिला न्यायाधीश काफी लंबे समय तक कैंप कोर्ट में विभिन्न लंबित मामले की सुनवाई करते रहे। अधिवक्ताओं से भरी न्यायालय कक्ष में सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए विभिन्न अपराधिक मामले के जमानत अर्जी, ए.बी.पी आदि पर विभिन्न कानूनी पहलुओं पर बहस होती रही। रिभिजन, अपील आदि मामले में भी सुनवाई की गयी।
उधर, न्यायालय कक्ष के बाहर मौजूद न्यायार्थीगण अपने मामले में पारित आदेश सुनाने की घंटो प्रतीक्षारत रहे तो मौजूद अधिवक्तागण भी बारी-बारी से अपने विभिन्न मामले में एक एक-एक बहस किया। तत्पश्चात माननीय जिला न्यायाधीश ने स्थानीय न्यायिक अधिकारियों की आहूत बैठक में भी भाग लिया।

जीरो टिलेज विधि से फसल की बुआई कर सकेंगे किसान

फारबिसगंज(अररिया),जासं: बिहार के किसान भी अब खेतों को बिना जोत के ही फसल की बुआई कर सकेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय तकनीकी की शुरूआत सूबे के अररिया जिला के सिरसिया कृषि फार्म से हुई है। जिला में सरकारी स्तर पर दो टर्बो हेप्पी सीडर मशीन की खरीददारी की गयी है। इसके अलावा 45 जीरो टिलेज मशीन की भी खरीददारी की गयी है। इससे पूर्व बिहार में टर्बो हेप्पी सीडर मशीन वाली तकनीकी से फसल की बुआई नहीं होती थी। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय धान- गेहूं, मक्का सुधारक संस्थान के बेगुसराय केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा. राजकुमार जाठ, तकनीकी विशेषज्ञ अशोक कुमार यादव, कृषि विशेषज्ञ आरएस त्रिपाठी तथा जिला कृषि पदाधिकारी विशेषज्ञ बैद्यनाथ यादव ने सिरसिया कृषि फार्म में मशीन से बुआई की शुरूआत की। इसके अलावा सिकटी प्रखंड में भी किसानों के समक्ष नयी तकनीक का डेमो दिखाया गया। तकनीकी विशेषज्ञ अशोक कुमार यादव ने बताया कि हेप्पी सीडर मशीन से खेतों में बिना जोत के ही धान, गेहूं तथा मक्का फसल की बुआई की जाती है। वहीं जीरो टिलेज मशीन से भी बिना जोत के बुआई हो सकती है। लेकिन जिस खेतों में धान, पुआल सुखकर नीचे जमीन पर गिर जाता है उस जगह जीरो टिलेज मशीन से बुआई करते है उस जगह जीरो टिलेज मशीन से बुआई करने में कठिनाई होती है। इस प्रकार के खेतों में हेप्पी सीडर मशीन से बुआई आसानी से हो जाती है। श्री यादव ने बताया कि हेप्पी सीडर मशीन तकनीक बिहार में पहली बार खेतों में बुआई के लिए किसानों द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है। हालांकि जीरो टिलेज तकनीक का उपयोग सूबे में पहले से किया जा रहा है। हेप्पी सीडर तकनीक से फसल की लागत प्रति हेक्टेयर तीन से चार हजार रूपया तक कम हो जाता है। मशीन की खरीददारी पर सरकार द्वारा 50 फीसदी अनुदान भी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर सूबे में नयी तकनीकी से फसल बुआई को प्रोत्साहन मिल रहा है। बिहार में इस नयी तकनीकी की उपलब्धि अररिया जिला को मिला है।

दुलार रणनीति के तहत एलआरजी को दिया गया प्रशिक्षण

फारबिसगंज(अररिया),जासं: समेकित बाल विकास परियोजना के तहत फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय संदर्भ समूह का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दुलार रणनीति के तहत चरणबद्ध तरीके से आयोजित किये जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका सहित दस स्थानीय संदर्भ महिलाओं(एलआरजी) को दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ं जानकारियां दी गयी। कार्यक्रम में घरेलू स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसके आधार पर प्रशिक्षित महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सेवाएं, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति समाज की लाभार्थी महिलाओं को जागरूक करेगी। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बथनाहा पंचायत के केंद्र संख्या 2014, 2015, 2016, 15136, तथा 15135 की प्रतिभागियों को दो भागों में बांटकर जानकारियां दी गयी। जिला चलंत प्रबोधन दल के विकास कुमार देव तथा रिमझिम कुमारी, प्रीतम कुमार तथा अनिल कुमार आजाद के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक आंगनबाड़ी की दस एलआरजी सहित सेविका तथा सहायिका को अगले वर्ष मार्च तक प्रशिक्षण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्थानीय संदर्भ समूह का अनुश्रवण जिला दुलार समन्वयक पुत्कल दत्त ने किया। प्रत्येक प्रशिक्षण गु्रप में तीन केंद्रों को शामिल किया गया जाता है। योजना में मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में परियोजना पदाधिकारी ने भी भाग लिया। विकास कुमार देव ने बताया कि अब तक 150 आंगनबाड़ी केंद्रों को एलआरजी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इंदिरा आवास योजना में बिचौलिये लगातार सक्रिय

बसैटी(अररिया),संसू: आज भी रानीगंज प्रखंड में महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा आवास में भोले-भाले लोगों से बिचौलियों द्वारा ठगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। भले हीं जिले के वरीय पदाधिकारी व सरकार इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास में जुटे हुए हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बसैटी पंचायत के करेला टोला निवासी मो. रफीक, जमील, संजूर, मंसूर आदि बताते हैं कि गांव के ही बिचौलिया चार माह पूर्व इंदिरा आवास के नाम पर तीन-तीन हजार रूपया यह कह कर लिया कि तुम लोगों को जल्द इंदिरा आवास योजना के तहत राशि दिला देंगे। इस की पुष्टि वार्ड सदस्या आशिया खातून ने भी की। उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा सूची देखकर बिचौलिया चिह्नित लोगों से आवास दिलाने के नाम पर रूपया ठग लेते हैं। अधिकांश लाभुक अनपढ होते हैं। तथा इंदिरा आवास योजना में कई जटिल प्रकियाओं से से गुजरना पड़ता है। इस बिचौलियों का सांठ-गांठ प्रखंड कर्मी व कुछ जनप्रतिनिधियों से भी रहता है। जिसका लाभुक इन बिचौलियों के प्रलोभन में फंस जाते हैं। इधर पंचायत के मुखिया नाजिया खातून से संपर्क करने पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर वरीय पदाधिकारियों से अवगत कराया जायेगा।

कमजोर वर्ग की महिलाओं को एसबीआई देगा ऋण

फारबिसगंज(अररिया),हप्र: कमजोर वर्ग की वंचित और गरीब महिलाओं के कल्याण के लिए डीआईआर योजना के तहत सुलभ ऋण मुहैया किया जायेगा। विगत दिनों जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा फारबिसगंज के मुख्य शाखा प्रबंधक एसएम क्यू वारसी द्वारा किये गये घोषणा के अनुसार स्थानीय सेक्स वर्कर एवं अन्य गरीब महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सुलभ ऋण दिया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक शिवशंकर साह ने बताया कि डीआईआर योजना के अंतर्गत गरीब और वंचित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए वार्षिक चार प्रतिशत ब्याज पर पंद्रह हजार रूपये ऋण दिये जाने का प्रावधान है। बताया कि फारबिसगंज में जागरण कल्याण भारती के पहल और सहयोग से कुल 25 ऐसे वंचित महिलाओं का चयन किया गया है। इस संदर्भ में जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लाभुकों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। श्री संजय ने कहा कि शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कर ऋण का वितरण किया जायेगा। वहीं मुख्य शाखा प्रबंधक श्री वारसी ने बताया कि बैंक द्वारा छोटे या बड़े उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं व्यवसायियों को ऋण दिया जाता ही है। साथ ही समाज के व्यापक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत विभिन्न योजनाओं को भी चलाया जाता रहा है। इस तरह समाज के वंचित और कमजोर वर्ग की महिला एवं पुरूषों की मुख्य धारा में लाने में भारतीय स्टेट बैंक का विशेष योगदान रहा है।

बच्चन की जयंती पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

फारबिसगंज(अररिया),जासं: हिंदी के प्रख्यात कवि और साहित्यकार डा. हरिवंश राय बच्चन की जयंती के मौके पर आयोजित दो दिवसीय समारोह का समापन रविवार की संध्या एक सेमिनार आयोजन के साथ हुआ। द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में डा. विद्यानारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार का विषय बाल साहित्य में पत्र पत्रिकाओं का योगदान।
सेमिनार का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा गीतों के माध्यम से भारत माता के नमन के साथ किया गया। कर्नल अजीत दत्त ने बताया कि आज पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से बच्चों के लिए कहानी, कविता आदि की रचना की जा रही है। लेकिन पूर्व में जब लेखन और मुद्रण की सुविधा नहीं थी तब इन्हें कंठस्थ कराकर ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को पाठ दिया जाता था। वहीं डा. ठाकुर ने कहा कि हिंदी में बच्चों की पहली पत्रिका बाल दर्पण सन् 1882 में भारतेंदु हरिश्चंद्र के प्रयासों से प्रकाशित हुआ था। जबकि हेमंत यादव शशि, विनोद कुमार तिवारी आदि ने कहा कि चंदा मामा, पराग, लोटपोट, बालहंस, बाल भारती, चंपक आदि बच्चों के लिए पठनीय पत्रिकाएं है। उन्होंने इन पत्रिकाओं पर विस्तृत चर्चा भी किया। वहीं श्री शशि द्वारा उपस्थित बच्चों को पत्रिका, कापी, पेंसिल, कलम, टॉफी उपहार स्वरूप दी गयी। इस अवसर पर राजनारायण प्रसाद, भुवनेश्वर दास, मायानंद, करूणेश झा, केएन राय, श्रीवास सिंह, विनोद दास, जगत नारायण, जयकांत झा आदि उपस्थित थे।

पांच हजार शौचालय निर्माण का अनुमोदन

फारबिसगंज नप की विशेष बैठक फारबिसगंज(अररिया),निसं : नप कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में नगर परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गयी। जिसमें नगर योजनान्तर्गत केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत पांच हजार शौचालय निर्माण का अनुमोदन दिया गया।
बताया गया कि शहर के पचीस वार्ड में ऐसे बीपीएल और एपीएल परिवार जिनके पास शौचालय की सुविधा नहीं है वहां शौचालय का निर्माण किया जायेगा। नगर परिषद द्वारा सरकार को इस संबंध में लाभुकों की सूची व डीपीआर प्रेषित किये जाने की जानकारी दी गयी। बैठक में बोर्ड द्वारा संकल्प लिया गया कि नगर क्षेत्र में एक भी कमाऊ शौचालय नहीं रहने दिया जायेगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर पार्षदों ने क्षोभ व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा, रीता गुप्ता, निगम सिंह, सप्तमी पाल, रजनी सिंह, मधु देवी, तबस्सुम, पिंकी देवी, संजू देवी, मोती खान, अशोक फुलसरिया आदि उपस्थित थे।

रुपये छीनने के आरोप में पांच गिरफ्तार

रानीगंज(अररिया), जाप्र: रानीगंज मेला में धोखाधड़ी कर भोले भाले लोगों से जुआ के नाम पर जबरन रूपये छीनने के आरोप में रानीगंज पुलिस ने रविवार की शाम पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। इस संबंध में गिरफ्तार सभी पांचों व्यक्ति एवं अन्य को नामजद करते हुए अररिया आरएस थाना क्षेत्र के तबरेज अंसारी द्वारा रानीगंज में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
रानीगंज थाना कांड संख्या 249/10 में दर्ज प्राथमिकी में राजू साह, जयकिशन साह, सा. फारबिसगंज, निर्धन वर्मा, मंगल साह विजय राय दोनो जोगबनी सहित अन्य दर्जन भर लोग अलग अलग टोली में रानीगंज मेले में आने वाले भोले भाले लोगों से जबरन रूपये छीनने का मामला दर्ज है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि मेले में जुआ खेलने के नाम पर भोले भाले लोगों से जबरन रूपये छीनने की शिकायत मिली थी। डूमरिया वासी फिरोज आलम ने 1300 रूपये, मो. नाफिस मंजूर 1500, तौफिक आलम 1000 तथा 27.11.10 को बबलू आलम ने 3040 रूपये छीनने की शिकायत रानीगंज में की थी। मिली जानकारी अनुसार इन पीड़ितों एवं तबरेज अंसारी के लिखित शिकायत पर पुलिस हरकत में आयी और थानाध्यक्ष अरूण सिंह के नेतृत्व में देवराज, प्रदीप कुमार सिंह, बाल्मिकी सिंह, सुभाष सिंह आदि ने रविवार को मेले में एक साथ छापामारी की तथा मौके पर उन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार राजू साह एवं किशन साह ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष कबूल किया अब तीन चार और ग्रुप इस प्रकार के कार्य में संलिप्त है।

दस दिन बाद भी कंप्यूटर का पता नहीं

रानीगंज(अररिया),जाप्र : प्रखंड कार्यालय के सभा भवन स्थित कॉल सेन्टर में गत गुरूवार को चोरी गयी कम्प्यूटर की चोरी का 10 दिनों के बाद भी कोई अता-पता नहीं है। इंदिरा आवास के डाटा एवं विधान सभा चुनाव 10 से संबंधित डाटा लोड इस कम्प्यूटर की चोरी से लोग कई तरह के कयास लगाने लगे है।
रानीगंज थाना कांड संख्या 248/10 में रानीगंज बीडीओ चंद्रमा राम द्वारा दर्ज प्राथमिकी में 19.11.10 की बीती रात्रि को कम्प्यूटर की घटना का जिक्र किया गया है। सभागार के कॉल सेन्टर के रूम का ताला अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ डाटा केबल सहित कम्प्यूटर की चोरी की घटना को लेक गंभीर बता रहे हैं। इस घटना से प्रखंड व अंचल में स्थित दस्तावेज एवं अभिलेखों के सुरक्षा को लेकर भी लोग संशय में हैं। मामला चाहे जो भ्ीा हो पुलिस चोरी गये इस कम्प्यूटर की बरामदगी को लेकर लगातार प्रयास कर रही है।

मनरेगा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

अररिया, संसू : मनरेगा क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा घालमेल करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा। घालमेल करने व लापरवाही बरतने के आरोप में डीएम एम. सरवणन ने सोमवार को पलासी प्रखंड के मनरेगा पीओ को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। डीएम सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में मनरेगा योजना की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि पलासी प्रखंड में मनरेगा की सही रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गयी है। वहीं पलासी में पहले के प्रतिवेदन का डाटा इंट्री भी नहीं किया गया था। डीएम ने इसके लिए कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार दास को दोषी पाते हुए बैठक के दौरान ही नगर थाना पुलिस को बुलाकर उन्हें हवाले कर दिया। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद श्री दास को छोड़ दिया गया। डीएम के कड़े तेवर देखकर थोड़ी देर के लिए सभी हतप्रभ रह गये। किंतु थोड़ी देर बाद बैठक पुन: आरंभ हुई और योजनाओं पर चर्चा हुई।
डीएम ने कहा कि अगर मनरंगा पीओ, जेई, पीटीए व पीआरएस की लापरवाही जारी रही तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने को मजबूर हो जायेगा। उन्होंने जोकीहाट व रानीगंज पीओ को भी चेतावनी दी तथा कार्यशैली सुधारने को कहा।
बैठक में एमआईएम इंट्री, जॉब कार्ड इंट्री के लिए पीओ को डाटा उपलब्ध कराने एवं इंट्री करने वाले एजेंसी को तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान यह भी समाने आया कि मास्टर रौल में अंकित मजदूरों के नाम जॉब कार्ड से नहीं मिल रहे हैं। इस पर डीएम ने कहा कि 01 दिसंबर को हर हाल में शत प्रतिशत डाटा लेकर उपस्थित रहे तथा कोताही बरतने वाले पीआरएस को हटाने का प्रस्ताव दें। अन्यथा अपने ऊपर भी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इस मौके पर उप विकास आयुक्त उदय कुमार सिंह, एनईपी निदेशक विजय कुमार, डीआरडीए मनरेगा के परियोजना अर्थशास्त्री मनोज कुमार, लेखा पदाधिकारी मुकेश कुमार समेत तमाम पीटीए, जेई आदि उपस्थित थे।

बंध्याकरण कराने गयी महिला का यूरिनल ब्लाडर काटा

कुसियारगांव(अररिया),संसू : जिले में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार होता नहीं दिख रहा है। अस्पतालों में कुव्यवस्था के साथ ही अब चिकित्सीय लापरवाही भी चरम पर पहुंच गयी है। चिकित्सक ने जोकीहाट रेफरल अस्पताल में बंध्याकरण कराने आई एक महिला का पेशाब की थैली(यूरिनल ब्लाडर)ही काट दिया,जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसे समुचित सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है।
दो दिन पहले रेफरल अस्पताल में जोकीहाट प्रखंड के चिरह टोला कलकली गांव निवासी शिवजी शर्मा की 25 वर्षीय पत्‍‌नी शर्मिला देवी परिवार नियोजन के तहत ऑपरेशन कराने आई। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद डा. शीला कुमारी ने उसका बंध्याकरण किया। किंतु लापरवाही के कारण उक्त महिला का यूरिनल ब्लाडर ही काट दिया। बाद में चिकित्सक को एहसास हुआ और किसी तरह उस पर काबू पा लिया। परंतु इसी बीच मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी तब उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। लेकिन मरीज के पति श्री शर्मा ने बताया कि अस्पताल में उसे न तो खाना और न ही दवाई दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गरीबी के कारण वे बाजार से महंगी दवाई खरीदने में असमर्थ हो रहे हैं। ऐसे में मरीज के जान को खतरा भी हो सकता है। सदर अस्पताल में मरीज का इलाज कर रहे चिकित्सक जे.एन.माथुर ने बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

अररिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अररिया, विसं: विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं एवं बच्चे सामाजिक कुरीतियों का शिकार हो रही है। इसी के मद्देनजर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जुविनाईल जस्टिस, महिला एवं बच्चे को देखभाल व उनकी सुरक्षा तथा उनके पुनर्वास तथा स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किये जा रहे हैं। उक्त बातें विधिक सहायता सह सुलह केन्द्र अररिया में सचिव सह सब जज अजीत कुमार सिन्हा ने कही। वे सोमवार को स्थानीय न्यायालय परिसर स्थित सुलह केन्द्र में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर फास्ट टै्रक के न्यायाधीश वायुनंदन लाल दास, जितेन्द्र कुमार, गंगा राम शरण त्रिपाठी व सीजेएम सत्येन्द्र रजक, सी.एम कुमार(मुंसिफ) व प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आर.के राय आदि समेत वरीय अधिवक्ता महेश्वर शर्मा, विनोद कुमार, मो. अकरम हुसैन, रीता घोष, वीणा झा, प्रभा कुमारी, पूनम कुमारी, कुमारी कामनी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव
ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर महिला एवं बच्चों में जागरूकता लाने, उनके लिए उपलब्ध चिकित्सा तथा निशक्त बच्चों के प्रति संवेदनशील होकर जमीनी स्तर पर कार्यरूप देना तथा असुरक्षित, लावारिश तथा आवारा रूप से बिना गार्जियन के बच्चों के प्रति सजगता लाने समेत बाल अपराध के चंगुल में फंसे बच्चों को कानूनी दृष्टि से लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया।
जागरूकता शिविर में बच्चों के हित में बनी जुविनाईल जस्टिस, महिला एवं बच्चों के देखभाल तथा उनकी सुरक्षा हेतु तथा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से(एनजीओ) संबंधित बच्चों के पुनर्वास हेतु स्वास्थ्य की उपलब्धता विषय पर चर्चा की गयी।
उधर, गांव मुहल्ले तक इन बातों की जागरूकता लाने पर बल दिया गया ताकि नालसा के वार्षिक कलेण्डर के अनुसार जारी कार्यक्रम का जनहित में अनुपालन हो सके। साथ ही अधिवक्ताओं से अपील की गयी कि इन बातों को अपने स्तर से भी लोगों तक जानकारी मुहैया कराया जा सका।

विधायक बनने के बाद मुखिया पद छोड़ा

रेणुग्राम(अरयिा),जाप्र : फारबिसगंज विधान सभा क्षेत्र के नव निर्वाचित भाजपा विधायक पदम पराग राय वेणु ने सोमवार को मुखिया पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी नव निर्वाचित विधायक श्री वेणु ने दूरभाष पर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा फैक्स के माध्यम से जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया को भेज दिया है। गौरतलब है कि फारबिसगंज के नव निर्वाचित भाजपा विधायक फारबिसगंज प्रखंड के पश्चिमी औराही पंचायत के वर्तमान मुखिया थे। वे हाल के विधान सभा चुनाव में विधायक चुने गये।

विकास के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अटूट: आनंदी

अररिया, जागरण प्रतिनिधि : सिकटी के नव निर्वाचित भाजपा विधायक आनंदी प्रसाद यादव ने कहा है कि अपने राजनीतिक कैरियर के दौरान वे विकास के प्रति सदा समर्पित रहे हैं। विधायक के रूप में उनकी दूसरी पारी की प्रतिबद्धता भी विकास ही रहेगी।
ताजा विस चुनाव में अपनी जीत के बाद विधायक श्री यादव ने बताया कि सन 2000 में जब वे पहली बार एमएलए बने थे तो उन्हें एक पिछड़ा व अविकसित सिकटी मिला था। उसे विकसित करने में उन्होंने अपनी ओर से भरसक प्रयास किया। खास कर ग्रामीण संपर्किता के मामले में उल्लेखनीय काम हुआ। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क व पुल पुलियों का निर्माण करवाया गया तथा स्कूल भवन बनवाये गये। लेकिन 2005 के बाद क्षेत्र में विकास की स्थिति गड़बड़ा गयी। हालांकि बाढ़ का भी इसमें अच्छा खासा योगदान रहा। विधायक श्री यादव ने कहा कि इस बार प्रदेश में उनके गठबंधन की सरकार है और इसका लाभ उठा कर आम जन को विकास का लाभ दिलवाना, क्षेत्र में ग्रामीण संपर्किता को सुदृढ़ करना तथा बाढ़ की तबाही पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

डीएओ को लाइसेंसधारी खाद फैक्ट्रियों की जानकारी नहीं

फारबिसगंज(अररिया),जासं: शहर में जब्त किये गये एक ट्रक खाद तथा हिमालय एग्रो केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में फैक्ट्री सह गोदाम में अधिकारियों द्वारा सील कर देने की घटना से शहर के खाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। पूरे मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों की उदासीनता एक बार फिर सामने आ गयी। डीएओ को यह जानकारी तक नहीं है कि जिला में चल रहे फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस है भी या नहीं। हिमालय एग्रो के मामले में यही बात सामने आई। डीएओ बैद्यनाथ यादव ने कहा कि फैक्ट्री का लाइसेंस पूर्व मे रद्द कर दिया गया और बाद में एक उच्चस्तरीय बोर्ड द्वारा रद्द की कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया। डीएओ स्पष्ट नहीं कर सके कि हिमालय एग्रो के पास वैद्य लाइसेंस वर्तमान में है कि नहीं। ऐसी स्थिति में या तो फैक्ट्री के द्वारा सरकारी निर्देश की धज्जियां उड़ाई गयी और अधिकारी मौन रहे या फिर फैक्ट्री और प्रतिष्ठान को बेवजह परेशान किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी गण पूरे मामले को वरीय अधिकारियों पर फेक कर पल्ला झाड़ लिया है।

चार सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघ का धरना

अररिया, संवाद सहयोगी: जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अररिया ने सोमवार को चार सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस व प्रधान महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। इनकी मुख्य मांगों में प्रधानाध्यापक एवं स्नातक प्रशिक्षित पदों पर प्रोन्नति, प्रवरण वेतनमान की स्वीकृति, प्रखंड पंचायत, नगर शिक्षकों को नियमित मानदेय भुगतान एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा नियुक्ति की तिथि से 15 दिनों के अंदर सभी प्रकार की सेवानिवृत्ति का भुगतान करने आदि मांगे शामिल है। अपनी विभिन्न मांगों संबंधित ज्ञापन शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक के नाम समर्पित किया। धरना कार्यक्रम में अब्दुल रहीम, हाजी अब्दुल गफ्फार, अमर यादव, सज्जाद आलम, मो. आबिद हुसैन, रामपरी देवी, ललिता कुमारी, महमूद आलम, मोजाहिद आलम, गयानंद यादव, गणेश यादव, महमुद नबी, नौशाद आलम, विद्यानंद पासवान, मुरलीधर यादव, इलियास हुसैन, फिरोज आलम, अभिषेक रंजन, अब्दुल मोकीद, सत्काम, संजय कुमार आदि शामिल है।

सशस्त्र अपराधियों ने एक दर्जन राहगीरों को लूटा

जोकीहाट(अररिया),निप्र: अररिया थाना क्षेत्र के तुर्केली गांव के पास अजगरा घाट के निकट शनिवार की रात सशस्त्र अपराधियों ने एक दर्जन से अधिक राहगीरों से हजारों की नकदी व अन्य सामान लूट लिये। बाद में ग्रामीणों के जुट जाने से अपराधी भाग खड़े हुए। लूट के शिकार महलगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी दो शिक्षक मो. अंसार आलम एवं रिजवान आलम ने पुलिस को पांच हजार नगदी व मोबाइल आदि लूटे जाने की सूचना दी। इधर महलगांव थानाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि घटना स्थल अररिया थाना क्षेत्र का है तथा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार महलगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के दो शिक्षक मो. अंसार आलम एवं रिजवान आलम लगभग साढ़े सात बजे की रात अररिया की ओर जा रहे थे कि अचानक हथियार से लैश अपराधियों ने उक्त शिक्षकों पर हमला कर दिया। अपराधियों ने शिक्षकों से लगभग पांच हजार रूपये, दो मोबाइल लूट लिये। फिर हाथ पैर बांध कर धान के खेत में फेंक दिया। लूट के शिकार हुए शिक्षकों ने बताया कि इस बीच अपराधियों ने तीन चार मोटरसाइकिल सवार एवं दो तीन साइकिल सवार के साथ भी लूटपाट किया। इस बीच आसपास के ग्रामीणों को लूटपाट होने की भनक लग गयी। ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर सभी अपराधी भाग निकले। पीड़ित शिक्षक अंसार आलम एवं रिजवान आलम ने घटना की लिखित सूचना जोकीहाट थाना को दे दी है।

Thursday, December 2, 2010

रेणु के मैला आंचल में चली आम जन की लहर

अररिया, जागरण प्रतिनिधि: कह दो गांव गांव में, अब के चुनाव में वोट देंगे नाव में..। यह नारा 38 साल पुराना है। इसे रेणु जी ने दिया था। लेकिन तब नाव में वोट नहीं पड़ा और अमर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु बुरी तरह चुनाव हार गये।
पूरी दुनिया की नजरें इस चुनाव पर थीं। बीबीसी से मार्क टली स्वयं रेणु के राजनीति प्रवेश को कवर कर रहे थे कि एक साहित्यकार चुनाव जीतता है या फिर चलताऊ राजनीति के लोग विजयी होकर पटना पहुंचते हैं।
रेणु ने जिस आम आदमी से वोट की याचना की थी, तब उसे वोट गिराने ही कौन देता था। मैला आंचल लिख कर रेणु ने भले ही उपन्यास का जनतांत्रीकरण कर दिया हो, जिस लक्ष्य समूह को वे जगाना चाहते थे, उस वक्त वह जग नहीं पाया और नतीजा उनकी हार के रूप में सामने आया।
रेणु दिवंगत हो गये, लेकिन आम जन के बीच जागरुकता व सामाजिक बराबरी का जो बीज उन्होंने बोया था वह सन 2010 के जनादेश में हरे भरे वृक्ष की तरह दिखा। इस वृक्ष की भरपूर छांव उनके पुत्र पद्म पराग वेणु व अन्य उम्मीदवारों को मिली।
इस दौरान आम जन को जगाने की तमाम सच्ची झूठी कोशिशें होती रहीं। विगत पांच साल के दौरान सरकारी व गैर सरकारी प्रयासों से जब आम जन जगा तो जन सैलाब उमड़ पड़ा। विकास के एजेंडे ने जात पात की राजनीति को दूर उठा कर फेंक दिया।
जरा चुनावी रेणु के मैला आंचल के चुनावी नतीजों पर गौर कीजिये।
फारबिसगंज से रेणु के पुत्र सह भाजपा प्रत्याशी वेणु ने रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की। वे लोजपा के मायानंद ठाकुर से 26824 मतों से आगे रहे। रानीगंज से भी भाजपा के परमानंद ऋषिदेव ने भारी जीत हासिल की। वे लगभग साढे़ तेईस हजार मतों से विजयी हुए। इन क्षेत्रों में जीत का इतना विशाल अंतर कभी नहीं रहा था। विगत चुनाव में जोकीहाट से पचीस हजार मतों से हारने वाले सरफराज इस बार जदयु प्रत्याशी के रूप में उससे भी अधिक अंतर से जीते।
चुनाव प्रचार के दौरान लहर नजर नहीं आती थी। लेकिन देखने वालों ने सिमराहा में नीतीश की सभा में इस लहर को देख लिया था। यह आम आदमी की लहर थी, जिसे जगाने की कोशिश रेणु ने की थी और विगत पांच साल में नीतीश भी इसी प्रयास में लगे रहे। यह लहर हाइ फाई नहीं थी और प्रकट तौर पर एग्रेसिव भी नहीं, लेकिन जब आम जन जग जाता है तो उसकी लहर में भला कौन स्थिर रह सकता है।

दो दिनों में बीईओ ने दिये हेडमास्टर बनाने के दो आदेश

अररिया, संसू: जिलाधिकारी की सख्ती के बावजूद शिक्षा विभाग की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग अपने तुगलकी फरमान के लिए हमेशा चर्चा में रहा है। रानीगंज प्रखंउ क्षेत्र में शिक्षा विभाग में एक और मनमानी उजागर हुई है। विभागीय निर्देश के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने गत 15 नवंबर को मध्य विद्यालय बेंगवाही में प्रशिक्षित प्रखंड शिक्षक जयनंदन कुमार को प्रधानाध्यापक नियुक्त करने का आदेश जारी किया। किंतु दूसरे ही दिन नया पत्र जारी कर बीईओ ने वहां नियुक्त शिक्षा मित्र सुधीर कुमार सिंह को प्रधानाध्यापक नियुक्त कर दिया। तुर्रा यह कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक अहसन को कोई जानकारी नहीं है। पूछे जाने पर डीएसई अहसन ने बताया कि वे इसकी जांच करायेंगे। वहीं रानीगंज प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी अनिरूद्ध प्रसाद ने बताया कि उन्होंने जयनंदन प्रसाद को प्रधानाध्यापक बनाने का निर्देश दिया है। हालांकि उन्होंने बताया कि सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद वे दोनों पत्रों का अवलोकन किया है।
रानीगंज बीईओ श्री मंडल द्वारा 15 नवंबर को पत्रांक 1222 द्वारा मध्य विद्यालय बेंगवाही के प्रखंड जयनंदन कुमार को वरीयता के आधार पर उसी स्कूल में हेडमास्टर बनाने का आदेश जारी किया। पुन: बीईओ ने अपने इस आदेश को निरस्त कर 18 नवंबर को पत्रांक 1227 जार कर जयनंदन कुमार के बदले शिक्षक मिश्र सुधीर कुमार सिंह को प्रधानाध्यापक का प्रभार लेने का आदेश दे दिया। दिलचस्प बात यह है कि रानीगंज बीईओ पहले आदेश जारी करने की बात स्वीकारते है। लेकिन अपने ही हस्ताक्षर से निर्गत दूसरे आदेश की बात नहीं स्वीकारी है। इस संबंध में सूत्रों के अनुसार ज्ञापांक 1227 का पत्र बीआरसी में कार्यरत कुछ कर्मियों की दिमागी उपज है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि डीएसई को इस बात की पूर्व जानकारी तक नहीं है। बीईओ अनिरूद्ध प्रसाद मंडल कहते है कि स्थापना नियम के अनुसार वरीयता के आधार पर जयनंदन कुमार को प्रधान शिक्षक बनाया गया है। इससे यह साफ जाहिर होता है। शिक्षा विभाग द्वारा तुगलकी फरमा जारी करने का सिलसिला जारी है। अब देखना है कि इस संबंध में चर्चित जिलाधिकारी एम सरवणन क्या रूख अपनाते है।

मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में चार जख्मी

कुसियारगांव(अररिया),संसू: विगत 24 घंटे दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न वारदात को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना थाना को दे दी गयी है। जानकारी अनुसार जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में गत विधानसभा चुनाव में आपसी प्रतिद्वंदिता को लेकर पिटायी कर दी। जिसमें बीबी राजिया व मो. महमेज बुरी तरह जख्मी हो गये। दोनों को जोकीहाट रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए अररिया भेज दिया। वही मदनपुर ओपी क्षेत्र में घरेलू विवाद के कारण कसेला गांव में पड़ोसी ने जुबेदा खातून को पीट कर जख्मी कर दिया। वहीं भूमि विवाद में सोनापुर के कमलेश्वरी शामिल है।

महिला मजदूरों ने संभाली धन कटनी की कमान

बसैटी(अररिया),संसू: रानीगंज प्रखंड में धान की कटाई का बीड़ा महिला मजदूरों ने उठा रखा है। पुरूष मजदूरों के अन्य राज्यों में मजदूरी के लिए निकल जाने के कारण महिला मजदूर ही धान की कटनी का कमान संभाली हुई है। वहीं किसान धान की कटाई में मजदूरों की समस्या से जूझ रहे हैं। बसैटी, पचीरा, मोहनी सहित अन्य पंचायतों में धान पक कर तैयार हैं, लेकिन उन्हें काटने के लिये पुरुष मजदूर नहीं मिल रहे। इन स्थानों में अब महिला मजदूर ही धान कटाई में लग रही हैं।
इस संबंध में पूछने पर पूछने पर महिला मजदूर रूबेदा, समसून खातून, निरो देवी आदि ने बताया कि भैया धान नै काटवे तै बाल बच्चा सब कि खैते। बताती है कि इस महंगाई के दौड़ में पति, बेटा द्वारा दिल्ली, पंजाब आदि स्थानों से भेजे गये रूपये से घर का खर्चा, बीमारी, बच्चे की पढ़ाई आदि का खर्चा पूरा होता है। अघन माह में धान काट कर कुछ चावल इकट्ठा कर लेते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जॉब कार्ड तो घर का शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है। पति घर में बेकार बैठे थे। गांव में काम नहीं मिलता था। फिर बूढ़ी मां का इलाज कराना था। बहन की शादी करनी थी। जिसके कारण उनके पति व बेटा दिल्ली कमाने गये हैं। वहीं पूर्व मुखिया नंद मोहन झा बताते हैं कि पुरूष मजदूरों के पलायन करने के कारण किसानों को मजदूरों की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

महिला को पीटकर किया अधमरा

भरगामा(अररिया),जाप्र: भरगामा बाजार के एक लकड़ी व्यवसायी ने रविवार को अपने पड़ोस के ही रंजू देवी नामक एक महिला को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जाती है। घायल महिला रंजू देवी की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा के चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाबत घायल रंजू देवी के पति अजय मेहता ने भरगामा थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि रविवार की सुबह मैं अपने आवास पर ट्रैक्टर साफ कर रहा था। इसी बीच पड़ोस के महेश्वरी मेहता, कपिल देव मेहता, प्रमोद मेहता, राधे मेहता, रमेश मेहता हरबे-हथियार से लैश होकर आ धमके तथा लात मुक्का से मारने लगे। जब इसका विरोध मेरी पत्‍‌नी रंजू देवी ने किया तो जान मारने की नीयत से महेश्वरी मेहता ने फरसा सर पर चला दिया। जिससे सर फट गया। इसके बाद कपिलदेव मेहता ने राड से वार किया। आवेदन में अजय मेहता का कहना है कि हो हल्ला होने पर छोटा भाई अशोक के पहुंचने पर प्रमोद मेहता ने मारपीट कर उसके पाकेट से दस हजार रूपया निकाल लिया। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

विषहरी पूजा के लिए महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

पलासी(अररिया),निसं: प्रखंड क्षेत्र के मोहनियां विश्वास टोला की महिलाओं ने विषहरी पूजा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल करीब पांच दर्जन महिलाओं ने मोहनियां पुल के निकट मरियाधार में जलभर कर कलश यात्रा निकालते हुए डेहटी होते हुए बकरा नदी के डेहटी घाट पर जलाभिषेक किया।
इस कलश यात्रा में शामिल मोहनियां विश्वास टोला की महिला नर्मदा देवी, संझा देवी, बिमला देवी, चंपा देवी, सुनयना देवी, बबिता देवी, दयावती देवी, यशोदा देवी, आशा देवी, उषा देवी आदि ने बताया कि संतान की दीर्घायु की कामना को लेकर उन सबों ने भिक्षाटन कर माता विषहरी की पूजा-अर्चना की है। इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में कलश यात्रा का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इस कलश यात्रा को सफल बनाने में गांव के ही जितेन्द्र प्र. वि., गिरिजा नंद विश्वास, प्रकाश वि., सदानंद मंडल, अदानंद मंडल आदि की भूमिका सराहनीय रही।

किसानों को दी गयी फसल में रोग से बचाव की जानकारी

फारबिसगंज(अररिया),जासं: फसल को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव के लिए कृषि विभाग द्वारा फारबिसगंज सहित विभिन्न प्रखंडों में बीज टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को फारबिसगंज तथा नरपतगंज प्रखंडों में बीज टीकाकरण अभियान चलाया गया। शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम कुर्साकाटा में अभियान चलाया। बीज टीकाकरण अभियान के तहत किसानों को बीच को रोग से बचाव के लिए उपचार की विधि बतायी जाती है। दल के सदस्यों के द्वारा पंचायतों में जाकर किसानों को बीजोपचार की विधि बतायी जाती है। टीम के नेतृत्वकर्ता सह क्षेत्र परिचालक फारबिसगंज के रंजीत कुमार ने बीज टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सीड ट्रीटमेंट ड्रम में बीज को डाल दिया जाता है। दवा तथा पानी का कुछ अंश मिलाकर घुमाया जाता है। इस बीज उपचार से फसल को मिट्टी जनित रोगों से मुक्ति मिलती है। किसानों को अभियान के तहत ट्राइकोडर्मा, जैसी दवाएं पचास फीसदी सरकारी अनुदान पर दिये जाने का प्रावधान है। प्रथम चरण के तहत बीज टीकाकरण अभियान विभिन्न प्रखंडों में 25 नवंबर से 03 दिसंबर तक अलग अलग तिथियों में चलाया जा रहा है। पंचायतों में भ्रमण करने वाले विभाग के दल में रंजीत कुमार के अलावा पौध संरक्षक मो. मतीन तथ सदानंद पासवान शामिल थे। हालांकि अभियान को लेकर गांवों में विभाग द्वारा समय पर विस्तृत जानकारी नहीं देने से अधिकांश किसान इसका लाभ लेने से वंचित रह गये है।

एनसीसी दिवस पर कैडेट को दिए गए गीता व कुरान

फारबिसगंज(अररिया),जासं : ली अकादमी प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेट ने परेड तथा एनसीसी गान एवं राष्ट्रगान के साथ धूमधाम से एनसीसी दिवस मनाया। एनसीसी दिवस के मौके पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर ली अकादमी के एनसीसी के द्वितीय वर्ष के कैडेटों के विद्यालय के प्रधानाचार्य यदुनंदन पोद्दार के द्वारा गीता व कुरान की पुस्तक के साथ कलम पुरस्कार के रूप में दिया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक सह एनसीसी एएनओ राजेश बाल्मिकी ने की।
इससे पूर्व प्रधानाचार्य श्री पौद्दार ने एनसीसी का झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। श्री पोद्दार ने एनसीसी छात्र-छात्राओं को देा व समाज हित में कार्य करने का संदेश देते हुए इन्हें देश का भविष्य बनाया। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य तथा पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में नारियल के पेड़ लगाये गये। कार्यक्रम में करीब 70 एनसीसी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एनसीसी एएनओ राजेश बाल्मिकी ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में एनसीसी दिवस बनाये जाने की परंपरा रही है। इसी उपलब्ध में एनसीसी का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में मिठाईयां बांटी गयी। कार्यक्रम में एनसीसी सर्जेट मो. मिराज, कुमार अमृत, तनवीर आलम विकास कुमार झा, नंदनी कुमारी, कंचन कुमार, जेवाए नजर, शमा परवीन, रूबी नाथ, दीक्षा कुमार, आरती कुमारी, भारती कुमारी सहित अन्य कैडेट ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जबकि कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक तथा कर्मचारियों ने भी अहम भूमिका निभाई।

एनडीए की जीत पर विजय मिलन समारोह

फारबिसगंज(अररिया),निप्र : सूबे तथा जिला में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर रविवार को फारबिसगंज नगर के वार्ड सात स्थित द्रोपदी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सर्वप्रथम भाजपा झंडोत्तोलन एवं वंदेमातरम गीत की प्रस्तुति दी गयी। तदोपरांत नगर के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता सुगमचंद्र सुनदरिया तथा भाजपा नगर अध्यक्ष रघुनंदन साह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तथा एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस मौके पर कार्यकत्र्ता तथा पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया तथा मिठाईयां बांटी गयी। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील मिश्रा, वरिष्ठ नेता प्रदीप कनौजिया, श्याम झा, अशोक झा, वार्ड संख्या एक तथा सात के भाजपा के रंजीत सिंह, युवा जदयु के जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा, मनोज ठाकुर, उमेश कुमार, जदयु नगर अध्यक्ष नौशाद आलम, गोपाल राय, राम कुमार साह, जीवेन्द्र चौधरी, विनोद सिंह, विनोद दास, सुनील साह, संजय जयसवाल, राजेश जयसवाल, असर्फी, मिट्ठू, डब्लू, सत्य ना. सरदार, संजय सरदार, संजय सिंह, मोहन पास., बुधन गुप्ता, पुरन पासवान, गौरव, सोनू अंसारी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर जीत की खुशियां मनायी।

डा. हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनायी

फारबिसगंज(अररिया),हप्र: इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में शनिवार की संध्या कवि डा. हरिवंश राय बच्चन की जयंती समारोहपूर्वक मनायी प्रो. विद्यानारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। मौके पर प्रो. परमेश्वर साह, उमेश प्रसाद वर्मा, जगत नारायण ठाकुर आदि ने बच्चन के जीवनी पर प्रकाश डाला। कर्नल अजीत दत्त ने उनकी रचना क्या भूलूं, क्या याद करूं को अपनी सर्वाधिक पसंदीदा रचना बताया। वहीं उमाकांत दास और हर्ष नारायण दास ने बच्चन की रचित कविता पथ की पहचान तथा जो बीत गयी सो बात गयी का पाठ किया। साहित्य प्रेमी मांगन मिश्र मार्तण्ड ने मधुशाला को सम्मान कलाईयों का काव्यानुवाद बताया तो हेमंत यादव शशि ने कहा कि वे अंग्रेजी के विद्वान होते हुए भी हिंदी के कवि और साहित्यकार थे। समारोह के संयोजक मनोज तिवारी एवं संचालन कर्ता विनोद तिवारी ने बताया कि रविवार को बच्चन जयंती के दूसरे चरण में सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर जयकांत झा, फकीरचंद मंडल, कृत्यानंद राय, गोविंद नारायण दास, सूर्यनारायण पटेल, श्री वास सिंह शिवनारायण चौधरी, भुवनेश्वर दास आदि साहित्यकर्मी उपस्थित थे।

विवाहिता की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

रेणुग्राम(अररिया),जाप्र: शुक्रवार की रात्रि सिमराहा थाना क्षेत्र के सिमराहा कलोनी में पति द्वारा पत्‍‌नी की हत्या के मामले में मृतका मुन्नी देवी के भाई रंजन मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 17-18 वर्ष पूर्व हिंदु रीति-रिवाज के अनुसार सिमराहा कलोनी निवासी रूद्रानंद मंडल के बेटे शंकर मंडल से हुई थी। उन्होंने बताया कि शंकर मंडल बार-बार दूसरी शादी की बात करता था। जिसका मेरी बहन विरोध करती थी। विरोध के कारण मेरी बहन को बार-बार मारपीट करता था। कुछ दिन पूर्व भी बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिसका इलाज भी फारबिसगंज में कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि शुक्रवार की रात्रि मेरी बहन का लड़का आजाद ने मोबाइल पर सूचित किया कि मम्मी सोई है। वह कुछ नहीं बोलती है तथा पापा (शंकर मंडल) ग्रामीण जगदीश ऋषिदेव, छुतहरू ऋषिदेव तथा दो आदमी के साथ मम्मी को बोरा में घुसा कर सायकिल पर लेकर कालोनी की तरफ गया है। वहीं सिमराहा थाना पुलिस ने मामले में संलिप्त जगदीश ऋषिदेव एवं छुतहरू ऋषिदेव को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

आग लगने से छह लाख की संपत्ति राख

अररिया,जाटी: जिले के जोकीहाट व कुर्साकाटा प्रखंडों में हुए दो अलग अलग अग्निकांड में छह लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी। जोकीहाट के दर्शना गांव में आग ने किसानों के दरवाजे पर रखे धान व घर में रखे पटुआ को खाक कर डाला। यहां एक किसान के पचासी हजार रुपये भी आग में जल गये। वहीं, कुर्साकाटा के तकिया गांव में भी आग ने तांडव मचाते हुए एक लाख की संपत्ति निगल ली।
जोकीहाट से निप्र के अनुसार प्रखंड के गिरदा पंचायत के दर्शना गांव में शनिवार को अचानक लगी आग से सात घर जलकर राख हो गये। इस घटना में धान, पटुआ, रूपये सहित पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। अगिन्पीड़ितों में जैदुल, जुमेर, सुमेर, गुलाम नवी मोसोमात मंगली, कारू एवं महदुल शमिल है। गांव के राजेन्द्र साह ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान जैदुल का हुआ है। जिसका घर में रखा पचासी हजार रुपये, बीस क्विंटल पटुआ जलकर राख हो गया। घटना की सूचना अंचल पदाधिकारी अबुल हुसैन को दे दी गयी है। ग्रामीणों ने अगिन्पीड़ितों को राहत सामग्री एवं एक एक इंदिरा आवास देने की मांग जिला प्रशासन से किया है।
कुर्साकांटा से निसं के अनुसार शनिवार की संध्या प्रखंड के हरीरा पंचायत अंतर्गत तकिया गांव के वार्ड नं. 7 में चार व्यक्तियों का चार घर जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ित मो. सज्जाद, मो. रिजवान, मो. अबुल हसन एवं मो. अबुल कलाम ने बताया कि इस अग्निकांड में अनाज, पकड़ा, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामानों से लगभग एक लाख से अधिक संपत्ति जल गया। मो. रिजवान के घर में रखे पानी पटवन का पाईप जिसकी कीमत छह हजार से अधिक बतायी जा रही है जलकर राख हो गया। मो. रिजवान के रसोई घर से लगी इस अग्निकांड की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी है। समाचार प्रेषण तक प्रशासन द्वारा अग्निपीड़ितों को कोई राहत सामग्री उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है।

चूल्हे से लगी आग में एक लाख की संपत्ति जली

कुर्साकांटा(अररिया),निसं : शनिवार की संध्या प्रखंड के हरीरा पंचायत अंतर्गत तकीया गांव के वार्ड नं. 7 में चार व्यक्तियों का चार घर जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ित मो. सज्जाद, मो. रिजवान, मो. अबुल हसन एवं मो. अबुल कलाम ने बताया कि इस अग्निकांड में अनाज, पकड़ा, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामानों से लगभग एक लाख से अधिक संपत्ति जल गया। मो. रिजवान के घर में रखे पानी पटवन का पाईप जिसकी कीमत छह हजार से अधिक बतायी जा रही है जलकर राख हो गया। मो. रिजवान के रसोई घर से लगी इस अग्निकांड की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी है। समाचार प्रेषण तक प्रशासन द्वारा अग्निपीड़ितों को कोई राहत सामग्री उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है।

समतामूलक समाज की संरचना करना ही साधकों का कर्तव्य

अररिया,निप्र: आनंद मार्ग शिष्य बनाने का नहीं बल्कि मानव बनाने का मिशन है। छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच का भेदभाव किये बिना समतामूलक समाज की संरचना करना ही साधकों का परम कर्तव्य होता है। स्थानीय यादव महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय आनंदमार्ग धर्म महासम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को मध्याह्न काल के प्रवचन में स्थानीय वरिष्ठ गृही आचार्य विश्वेश्वर ने उक्त बातें कही। उन्होंने साक्त साधना, शैव साधना तथा वैष्णव साधना के समन्वय पर विशेष प्रकाश डाला। रात्रिकालीन सत्र में छोटे-छोटे बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम दूसरे दिन भी दर्शकों का मन मोह लिया। मार्ग गुरू प्रतिनिधि आचार्य यतीश्वारानंद अवधूत के प्रवचन के पश्चात साधक-साधिकाओं के बीच आनंदमू‌िर्त्त जी की वरामय मुद्रा स्क्रीन पर दिखाया गया। इसके बाद गृही आचार्य विश्वेश्वर के अध्यक्षीय भाषण के समापन की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य परमेश्वरानंद, आ. पूर्णव्रतानंद, आ. भक्ति मयानंद, आ. प्रिय कृष्णानंद, आचार्य स्निग्धा, आ. अनुप्रभा, भुक्ति प्रधान सत्यकाम, कृप्यानंद, नागेश्वर, कृष्ण कुमार, परमेश्वर, भिक्टर, सुमन्त्र, अशोक, गणेश आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

महादंडप्रणाम देने को ले रवाना हुए नानू बाबा

अररिया, संसू: ऐतिहासिक मां खड्गेश्वरी काली मंदिर के साधक नानू बाबा जो कि दांडी बाबा के नाम से विख्यात है कटिहार की पावन धरती पर महादंड प्रणाम देने के लिए रविवार को अपने टोली के साथ रवाना हुए। रविवार की देर शाम नानू बाबा के रवानगी के मोके पर सैकड़ों महिला-पुरूष भक्त उपस्थित थे।
नानू बाबा सोमवार से कटिहार के काली बाड़ी मंदिर, पंचगछिया मंदिर से अपने दंड प्रणाम यात्रा की शुरूआत करेंगे। इसके बाद गुरूद्वारा, स्टेशन मंदिर दुर्गा बाड़ी आदि कई मंदिर तक बाबा दंड प्रणाम देकर जायेंगे। कटिहार के दंड प्रणाम यात्रा का समापन 12 दिसंबर को होगा। इससे पहले नानू बाबा दिल्ली, पटना, पूर्णिया, फारबिसगंज, मदनपुर, अररिया आरएस सहित कई जगहों पर महादंड प्रणाम यात्रा कर चुके हैं। रवानगी के मौके पर नानू बाबा ने कहा कि भक्तों की मंगल कामना के लिए यह महादंड प्रणाम यात्रा किया जा रहा हे। नानू बाबा के साथ दिलीप स्वर्णकार, गंगा प्र. यादव, रतन जायसवाल, शोभाकांत झा, शिवन पासवान, शशिकांत दूबे, अवध बिहारी बम, रमेश गोस्वामी, रौशन कुमार, दीपक कुमार, गुडडू, सूरज, शंकर मालाकार, विकास कुमार आदि शामिल हैं।

फ्रेंच भाषा के जानकार हैं विधायक परमानंद

रानीगंज(अररिया),जाप्र: 15वीं विधान सभा चुनाव में रानीगंज क्षेत्र से भाजपा को जीत की हैट्रिक दिलाने वाले परमानंद ऋषिदेव फेंच भाषा के विद्वान हैं साथ ही उनका राजनीतिक सफर पुराना रहा है। टीलामोहन गांव निवासी महादलित परिवार से आने वाले 48 वर्षीय श्री ऋषिदेव जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय से फ्रैंच भाषा से स्नाकोत्तर तक की पढ़ाई की है और फिलहाल वे एयर इंडिया कंपनी(इंदौर) में कार्यरत थे। उन्होंने ज्योतषणा से अंतर जातीय विवाह किया है। नव निर्वाचित विधायक श्री ऋषिदेव का राजनीतिक जीवन लगभग 15 वर्ष पुराना है। इस जीत के पूर्व ये तीन विधान सभा का चुनाव रानीगंज से एवं एक लोक सभा चुनाव अररिया संसदीय क्षेत्र से लड़ चुके हैं। सन् 2005 फरवरी के विधान सभा चुनाव में उन्हें विजय श्री मिली थी। विधान सभा का गठन नहीं होने की स्थिति में वे जीत के बावजूद विधान सभा पहुंचने से वंचित रह गये थे। इस बार क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें पुन: क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपा है। चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से किये गये वायदों पर श्री ऋषिदेव कितना खरा उतरेंगे यह तो वक्त ही बतायेगा।

शेड निर्माण की गुणवत्ता को ले उठने लगे सवाल

भरगामा(अररिया),जाप्र : भरगामा प्रखंड के खजूरी बाजार में भवन निर्माण विभाग द्वारा एक बड़े लागत से बनाये जा रहे निर्माणाधीन बाजार शेड के निर्माण के गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगा है। क्षेत्र के जनप्रतिनधियों संग बुद्धिजीवियों ने गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए गुणवत्ता में तत्काल सुधार की मांग प्रशासन से की है। मालूम हो कि तकरीबन 14 लाख 56 हजार की ऊपर की लागत से विभाग द्वारा खजूरी बाजार में शेड का निर्माण करवाया जा रहा है। वैसे यह शेड निर्माण प्रारंभ पूर्व ही विवाद का केन्द्र रहा है। जैसा की बताया जा रहा यह शेड बाजार के हाट वाली राजस्व जमीन पर बनायी जानी थी। किंतु बाजार हाट वाली जमीन पर बाजार वासियों का अवैध अतिक्रमण होने तथा अन्य अज्ञात कारणों से बाजार से परे ये शेड नदी किनारे सरकारी सड़क पर बनाने का निर्णय लिया गया। येन केन प्रकारेण यह शेड का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। हालांकि पूर्व में इस विवादित शेड निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों संग लोगों द्वारा कई बार प्रखंड विकास पदा. समेत जिलाधिकारी को आवेदन सौंपी गयी।
जैसा की आरोप है कि नतीजा अंतत शून्य ही रहा। इधर निर्माणाधीन बाजार शेड के गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठने लगा है। इधर कार्य स्थल पर मौजूद संवेदक ने उक्त आरोप को राजनीतिक से प्रेरित बताया है। जबकि जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा है कि अगर समय रहते गुणवत्ता में सुधार नहीं लाया गया तो उच्चाधिकारी संग अररिया से मांग को लेकर भेंट करेंगे।

जमीन पर जबरन दखल की कोशिश, प्राथमिकी

फारबिसगंज(अररिया),जासं: फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत किरकिचिया पंचायत के कटारा गांव में एक निजी जमीन पर कुछ महादलित परिवारों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। पीड़ित गोपाल गुप्ता की लिखित शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाली तथा जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। इधर थाना में प्रमोद ऋषिदेव, दयानंद ऋषिदेव, बिखाई ऋषिदेव, शिवनाथ ऋषिदेव सहित करीब 20-25 अज्ञात लोगों के विरूद्ध अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने और सड़क बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फारबिसगंज वार्ड संख्या आठ निवासी श्री गुप्ता के भाई स्व. स्वतंत्र गुप्ता के निजी जमीन पर लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर सड़क बनाये जाने लगा। विरोध करने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आंगनबाड़ी कार्यालय की जांच

जोकीहाट(अररिया), निज प्रतिनिधि: जोकीहाट बाल विकास कार्यलय में चल रहे विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चंद्रप्रकाश ने की। इस दौरान उन्होंने दुलार से मुस्कान कार्यक्रम के उद्देश्यों को गांव गांव में अधिक से अधिक जानकारी गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली के प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि जल्द ही संपूर्ण जिले में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की बहाली की जा रही है जिससे केंद्र नहीं चलने की शिकायत हद तक दूर कर ली जायेगी। इस दौरान दुलार से मुस्कान कार्यक्रम के जिला समन्वयक पुब्कल दत्त, सीडीपीओ कार्यालय के नाजिर विष्णुदेव प्रसाद आदि मौजूद थे।

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन जख्मी

कुसियारगांव(अररिया),संसू: विगत 24 घंटे के दौरान हुई अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थिति गंभीर होते देख एक महिला सहित तीन को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार जोकीहाट- बैरगाछी चौक के समीप मोटरसाइकिल से गिर जाने से भगवानपुर निवासी मो. नुरूल की पत्‍‌नी बीबी रफत आरा बुरी तरह जख्मी हो गयी। वहीं दूसरी घटना मैनापुर के समीप ट्रक ने एक मैजिक गाड़ी को ठोकर मार दी जिससे बाहर से मजदूरी कर लौट रहे भट्ठाबाड़ी के सिंहेश्वर, खोरागाछ सिकटी संपत ऋषिदेव, डोमी ऋषिदेव व एक अज्ञात जख्मी हो गये। वहीं तीसरी घटना नगर में मोटरसाइकिल से ठोकर लगने से मो. गुफराम जख्मी हो गये। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग हड़ियाबाड़ा चौक के समीप शुक्रवार की देर संध्या कुत्ता को बचाने के दौरान जोकीहाट चकई निवासी मोटरसाइकिल सवार मो. महमूद बुरी तरह जख्मी हो गये। वे फारबिसगंज से अपने गांव लौट रहे थे।

महिला राष्ट्रीय प्रभारी ने की तैयारी की समीक्षा

अररिया, निसं: आगामी 9 दिसंबर को शिवपुरी मुहल्ले में आयोजित होने जा रही बाबा रामदेव के आगमन को लेकर शनिवार को पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के महिला राष्ट्रीय प्रभारी बहन सुमन ने तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तेरापंथ भवन मे कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। बैठक के दौरान तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं के विशेष चर्चा करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित व सुरक्षित अवस्था में संपन्न कराने पर बल दिया। मौके पर बहन सुमन ने कार्यकर्ताओं के बीच पतंजलि योग के आध्यात्मिक व पौराणिक कथाओं को विस्तार से रखा और उन्हें आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी अजित कुमार, जिला अध्यक्ष कमल नारायण यादव, महासचिव शंकर आनंद, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार यादव, आवासीय प्रभारी विवेकानंद यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर अभाविप की बैठक

रानीगंज(अररिया),जाप्र: शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रानीगंज इकाई कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें आगामी चार दिसंबर को अररिया में होने वाले दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं बंगलोर में 25 दिसंबर से होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में स्थानीय परिषद कार्यकताओं की सहभागिता पर चर्चा की गयी। नगर अध्यक्ष डा. गुरू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 24-27 जनवरी को बक्सर में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन पर भी चर्चा की गयी। पूर्व नगर मंत्री पवन कुमार पावक बैठक में परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि विद्यार्थी परिषद की रीति नीति के परिचय कराने के लिए अभ्यास वर्ग में उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। रानीगंज की नगर इकाई, महाविद्यालय इकाई, विद्यालय इकाई तथा विभिन्न विस्तार केंद्रों का पुनर्गठन किया जायेगा। चयनित छात्र छात्राओं के अभ्यास वर्ग में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए महाविद्यालय कोचिंग संस्थान एवं मुहल्लों आदि का क्षेत्रवार बंटवारा कर कार्यकर्ता टोली बनाकर चयन करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। क्षेत्रवार युवकों को प्रमुख एवं सह प्रमुख बनाया गया। जबकि संपूर्ण रानीगंज इकाई के लिए संदीप कुमार को नियंत्रक एवं कृष्ण भारती को सह नियंत्रक बनाया गया। निर्णय लिया गया कि अभ्यास वर्ग के लिए आठ दर्जनों से भी अधिक छात्र छात्रा अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे। बैठक में प्रो. नवल किशोर, डा. कामनी सिंह, प्रो. सुभाषिणी चौधरी, संतोष कुमार, धीरज आदि उपस्थित थे।

खुलेआम वाहन चला रह कम उम्र बच्चे

फारबिसगंज(अररिया),निप्र : फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में मोटर वाहन अधिनियमों की अनदेखी कर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के द्वारा खुलेआम दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाये जा रहे हैं। जो एक ओर जहां पूरी तरह अवैध है। वहीं दुर्घटनाओं का एक सबब भी माना जाता है। अकेले फारबिसगंज नगर में ऐसे नाबालिग को खुलेआम मोटर सायकिल, टेम्पू आदि चलाते सहज देखा जा सकता है। नाबालिगों का मोटर वाहनों की ओर बढ़ना आकर्षण तथा तेज गति से वाहन चलाने की बढ़ रही प्रकृति का प्रतिकुल प्रभाव आमलोगों पर पड़ रहा है। बावजूद इसे रोकने वाला शायद कोई नहीं है। बताया जाता है कि आये दिन होने वाले सड़क हादसों में एक हिस्सा नाबालिगों द्वारा किये जा रहे वाहनों के ड्राइविंग होता है। हालांकि स्थानीय स्तर पर पुलिस द्वारा समय-समय पर किये जाने वाले वाहन चेकिंग अभियान से कुछ समय के लिए इसमें कमी तो आती है। किंतु फिर स्थिति जस की तस बन जाती है। गौरतलब हो कि 18 वर्ष से कम उम्र वाले व्यक्ति को वाहन के परिचालन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दी जा सकती। अर्थात इनके द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इसके लिए मोटर वाहन अधिनियम में दंड का भी प्रावधान है। इधर इस बाबत जिला परिवहन पदाधिकारी सदन लाल जमादार ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन अवैध है। कहा कि इस ओर कार्रवाई होती रही है और आगे भी की जायेगी। उन्होंने कहा की उसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। कहा कि अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी इसके लिए उचित कार्रवाई कर सकते हैं।

गाली गलौज मामले में डीएसई ने दिये जांच आदेश

अररिया,संसू: जिला मुख्यालय में स्थित उत्क्रमित मध्य वि. जय प्रकाश नगर वार्ड नं. 7 में वहीं के शिक्षक द्वारा रात्रि में नशे में धुत होकर गाली गलौज करने एवं कस्तूरबा विद्यालय के रात्रि प्रहरी की पत्‍‌नी को वाहन पर बैठा कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित वि. शिक्षा समिति की पूर्व सचिव थी के पति रामदेव ऋषिदेव डीएम को आवेदन देकर पूरे मामले का खुलासा किया है।
उल्लेखनीय है कि उमवि व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एक ही कैंपस में है।
कस्तूरबा विद्यालय के रात्रि प्रहरी रामदेव ऋषिदेव, स्थानीय ग्रामीण शंकर साह, विजेन्द्र राम, प्रदीप कु. ऋषिदेव, उत्तम लाल ऋषिदेव आदि ने डीएम के नाम लिखे शिकायती पत्र में दर्शाया है कि मतगणना के बाद उसी दिन बुधवार को उमवि जय प्रकाश नगर के शिक्षक अमर यादव अपने बहनोई के साथ 10 बजे रात नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। शिकायत कत्र्ताओं ने लिखा है कि महादलित बस्ती में आकर सारे दलितों को अपशब्द कहकर श्री यादव रात्रि प्रहरी की पत्‍‌नी को एक कमरे में बंद कर दिया तथा अपने मोटर सायकिल पर जबरन बैठा कर भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के रोकने पर शिक्षक एवं उनके बहनोई द्वारा गाली गलौज किया गया तथा मारपीट भी की गयी। आस पास के लोगों के जमा होने पर दोनों भाग गये। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मवि में उक्त शिक्षक एवं उनकी शिक्षिका पत्‍‌नी द्वारा एक सप्ताह से एमडीएम भी बंद कर रखा है।
इधर डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसई ने तुरंत रिपोर्ट मांगी। डीएसई अहसन ने एरिया आफिसर को जांच के लिए नियुक्त किया जो शनिवार को स्थल पर जाकर जांच किया है। इस संबंध में डीएसई अहसन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इधर, एक ताजा घटनाक्रम में विद्यालय से सोलर लाइट चोरी होने का भी मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक विवाद व चोरी मामला एक ही सिक्के के दो पहलू है।

लोक अदालत 11 को, होगा मामलों का निष्पादन

अररिया, विसं:बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा जारी पत्र एवं माननीय उच्च न्यायालय पटना के पारित निर्णय के आलोक में आगामी ग्यारह दिसंबर को अररिया में लोक अदालत का आयोजन होगा। जहां विभिन्न विधियों व अधिनियमों से संबंधित मामले का समझौता के निष्पादन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल कार्यान्वयन के लिए तत्परता बढ़ गयी है।
जानकारी के अनुसार उक्त लोक अदालत का कार्यक्रम स्थानीय अदालत परिसर स्थित विधिक सहायता सह सुलह केन्द्र में आयोजित की जायेगी। उक्त निर्धारित तिथि को प्राप्त दिशा निर्देश के तहत अनुबंध श्रम कानून, बाल श्रम अधिनियम, मोटर-ट्रांसपोर्ट इम्प्लायमेंट एक्ट, बोनस भुगतान अधिनियम, इण्डस्ट्रीयल एक्ट, बीड़ी-सिगार एक्ट, इक्वल वेजेज एक्ट, मिनिमम वेजेज एक्ट के पार्ट प्रथम एवं द्वितीय समेत सोप एण्ड इस्टाब्लिसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किये गये लंबित मामलों का निष्पादन समझौता के तहत होगा।
इस आलोक में लोक अदालत में अधिकाधिक न्यायार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर सक्रियता बढ़ती जा रही है तथा इस संबंध में अररिया जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित विभाग को समुचित जानकारी मुहैया कराने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है।
साथ ही संबंधित मामले जो जिले के विभिन्न अंचलाधिकारियों, डी.सी.एल.आर, अपर समाहत्र्ता, अररिया समेत श्रम अधीक्षक व उपाधीक्षक, सहायक श्रम अधीक्षक आदि समेत स्थानीय अदालत के कोर्ट में लंबित मामले को इस अवसर पर निष्पादन को लेकर जानकारी मुहैया करा दी गयी है।

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पर जोर

पलासी(अररिया),निसं: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में मनरेगा से संबंधित योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन को लेकर पंचायत समिति अध्यक्ष व मुखियों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव ने की।
बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2011-12 के लिए विभिन्न मनरेगा से संबंधित योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस क्रम में कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश रोजगार सेवकों को दिया गया। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जोर दिया गया। प्रमुख श्री यादव ने रोजगार सेवकों को इस बाबत विशेष निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ ने भी कार्यो की गुणवत्ता पर जोर दिया।
मौके पर बीडीओ अमिताभ, कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार दास, मुखिया राजेश मौआर, रामप्रसाद चौधरी, मो. शमीम अख्तर, मुर्शिद आलम आदि रहे। वहीं पंचायत समिति सदस्यों में मो. इम्तियाज आलम, महेश लाल साह, अशोक सम्राट आदि मौजूद थे।

बाबा रामदेव का आगमन नौ को, तैयारी जोरों पर

अररिया, जागरण प्रतिनिधि: योगगुरु बाबा रामदेव के आगामी नौ दिसंबर को अररिया आगमन को ले चहल पहल तेज होती जा रही है। बाबा के कार्यक्रम की सफलता को ले पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. कमल नारायण यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव आगामी नौ दिसंबर को अररिया जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम शिवपुरी मुहल्ले में बिजली आफिस के बगल में होगा। जहां बाबा सुबह पांच बजे से साढ़े सात बजे तक योग प्रशिक्षण देंगे। पुन: दस से ग्यारह के बीच कार्यकर्ता बैठक के बाद एक बजे से फारबिसगंज के द्विजदेनी मैदान में बाबा रामदेव द्वारा योग प्रशिक्षण व व्याख्यान दिया जायेगा। दिन के अंतिम कार्यक्रम में भाग लेने बाबा रानीगंज पहुंचेंगे तथा चार बजे से साढ़े पांच बजे संध्या तक लालजी उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे।
प्रो यादव ने बताया कि बाबा के कार्यक्रम की सफलता को ले उनकी अध्यक्षता में शुक्रवार को स्थानीय ठाकुरबाड़ी परिसर में योग समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि अरुणेश जी तथा मंडल प्रभारी डा. संजीव कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में लिये गये निर्णय के मुताबिक रुपेश रंजन शिविर स्थ्ज्ञल प्रभारी, ओमप्रकाश सोनू भोजन प्रभारी, राजेश कुमार मीडिया प्रभारी, विवेकानंद जी आवास प्रभारी, सुरेंद्र झा परिवहन प्रभारी, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह सुरक्षा प्रभारी, प्रो. शैलेंद्र झा पार्किंग प्रभारी बनाये गये हैं।

लक्ष्य की ओर बढ़ रहा त्वरित न्यायालय

अररिया, विसं: जिले में त्वरित न्यायालय धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। हालांकि अब त्वरित न्याय की राह में कई बाधाएं खड़ी है बावजूद लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
अररिया के विभिन्न सत्र न्यायालयों ने हत्या, डकैती, दुष्कर्म, आ‌र्म्स एक्ट आदि संगीन सेसन मामलों में सुसंगत न्याय के तहत अपना फैसला सुनाया है। किंतु सत्र न्यायालयों में पुलिस बल के साक्षियों की शीघ्र उपस्थिति को लेकर अड़चने आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया के एडीएम प्रथम के न्यायालय ने जहां वर्ष 2010 में अप्रैल माह तक दिये सेसन के फैसले में हत्या व आ‌र्म्स समेत अर्थ दंड का फैसला सुनाया। तो त्वरित न्यायालय के न्यायाधीश गंगा राम शरण त्रिपाठी ने जुलाई 10 में डकैती के मामले के आरोपी को दस वर्षो की सजा व अर्थ दंड दिया।
उधर इन न्यायालयों ने वर्ष 09 में क्रमश: हत्या के प्रयास व दहेज हत्या के मामले में आरोपियों को पांच वर्ष का उम्रकैद की सजा सुनाया तो त्वरित न्यायालय प्रथम ने दुष्कर्म के प्रयास के दो मामलों में सात-सात वर्षो की सजा दी।
त्वरित न्यायालय द्वितीय विजय सिन्हा की अदालत ने वर्ष 2010 में पांच सेसन मामले में सजा सुनाया। जिसमें दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास, हत्या आदि मामले रहे। इसमें सत्रवाद संख्या 167/05 में मो. मंसूर उर्फ पिंटू, सत्रवाद संख्या 1004/08 में मो. इद्रीस, बीबी जुवेदा खातून, मो. मुस्ताक, बीबी हुस्ना व यासीन तथा शमीम अंसारी को उम्र कैद की सजा सुनाया तो नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में सत्रवाद 212/00 में लाल बहादुर मंडल व प्रवेश मंडल को आठ वर्षो की सजा व जुर्माना तथा सत्रवाद संख्या 287/10 में देवेश्वर लाल देव को तीन वर्षो की सजा व अर्थदंड दिये।
वहीं उक्त न्यायालय ने वर्ष 2009 में दस सेसन मामले का फैसला दिया, जिसमें हत्या के तीन मामले में चनकू मुर्मू, युगेश्वर सिंह, कमलेश्वरी साह को उम्रकैद तथा दुष्कर्म के एक मामले में सदानंद यादव, दहेज हत्या के दो मामलों में मो. अनवारूल अंसारी आदि अपहरण के बाद हत्या मामले में शंभु मरांडी व विष्णु मरांडी, डकैती में प्रमोद साह, दुलार चंद मंडल, सफाजुद्दीन तथा हत्या के प्रयास मामले के आरोपी प्यारचंद वर्मा को छह वर्षो की सजा आदि का अहम फैसला दिया।
त्वरित न्यायालय चतुर्थ जीतेन्द्र कुमार सिंह ने वर्ष 2010 में 29 जुलाई 2010 को दिये फैसले में हत्या व आ‌र्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामले के आरोपी को उम्र कैद व दो वर्षो की सजा तथा अर्थदंड तथा वर्ष 09 में दिये गये तीन फैसलों में दो मामले हत्यारोपी को उम्रकैद तथा हत्या के प्रयास के आरोपी के तीन वर्ष की सजा दी।
वहीं त्वरित न्यायालय पंचम सत्य प्रकाश ने वर्ष 2010 के अक्टूबर तक सात मामले में फैसला दिया। जिसमें हत्या के पांच मामले में सभी हत्या रोपी को उम्र कैद तथा दहेज के लिए हत्या मामले में भी उम्र कैद की सजा दी तो वर्ष 09 में आ‌र्म्स एक्ट समेत दो मामले में क्रमश: सात वर्ष व चार वर्ष तथा अर्थदंड दिये।
जबकि त्वरित न्यायालय षटम शैलेन्द्र कुमार सिंह की अदालत ने मार्च 10 तक दिये फैसले में हत्या के मामले के आरोपी को उम्र कैद तथा दहेज हत्यारोपी को उम्र कैद व अर्थ दंड दिये। वहीं उन्होंने वर्ष 09 में कोई मामले का फैसला नहीं दिलाने की बात सामने आया।
उधर डीएम व एसपी अररिया को दिये पत्र में वर्ष 10 में प्रथम सहायक सत्र न्यायाधीश तथा द्वितीय सहायक सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में लंबित सेसन मामले फैसले के बिंदु तक नहीं जा सकता तो वर्ष 2009 में भी त्वरित न्यायालय तृतीय, प्रथम व द्वितीय सहायक सत्र न्यायाधीश द्वय के न्यायालयों में भी फैसले की बिंदु तक मामला नहीं गया।
इस संबंध में लोक अभियोजक के.एन विश्वास ने दिये गये पत्र की प्रति बिहार के मुख्य सचिव, गृह सचिव व पुलिस महा निदेशक, पटना को भी प्रेषित की है। तथा कहा कि सेसन के लंबित मामले में पुलिस बल की उपस्थिति काफी कम है तथा साक्षियों के इंतजार में लंबे समय लग जाते हैं। जिससे आरोपी को अप्रत्यक्ष लाभ मिलता है। जरूरत है सेसन मामले में पुलिस बल, चिकित्सक व सर्जेन्ट मेजर जैसे प्रमुख साक्षियों को शीघ्र साक्ष्य प्रस्तुत हो ताकि त्वरित न्याय दिलाने की मंशा पूरी हो सके।
वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि सेसन मामले में गवाह प्रस्तुत के लिए कार्यपालिका कम जिम्मेवार नहीं है। जब तक इस मुद्दे को संवेदनशील नहीं समझा जायेगा त्वरित न्याय की सारी उम्मीदे कानूनी अड़चनों में सिमट कर रह जायेगी।

आम लोगों के लिए आशियाने का निर्माण बना सपना

अररिया, संसू: मध्यम वर्गीय व गरीब परिवारों के लिए आशियाने का निर्माण सपना बन गया है। भवन निर्माण सामग्री की आकाश कीमतें मध्यम वर्गीय परिवारों के अरमानों पर बुल्डोजर चला रही है। इस ओर सरकार व उसकी मशीनरी का कोई ध्यान नहीं है। ईट, बालू, छड़ व सीमेंट के दामों में गत एक वर्ष में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है। सिर्फ पिछले छह माह में इन चीजों के दामों में डेढ़ गुणा वृद्धि हुई है जिसमें मध्यम वर्गीय व निम्न वर्गीय परिवारों के मकान बनाने के मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। धूप व बारिश से बचने के लिए लोगों को एक छत की जरूरत होती है। लेकिन सरकारी उदासीनता एवं प्रशासनिक विफलता ने तो मकान निर्माण के सपने पर ग्रहण लगा दिया है। एक ओर राज्य सरकार लगातार दो वित्तीय वर्ष में जमीन खरीद बिक्री निबंधन शुल्क बढ़ा दिया है। वहीं मकान निर्माण में उपयोग होने वाली वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम लोगों के सपने तार तार कर रहा है। पिछले छह माह की तुलना में वर्तमान समय की दर तालिका पर गौर किया जाये तो साधारण हैसियत वाले लोगों के लिए मकान निर्माण आकाश कुसुम जैसा प्रतीत होता है। जबकि जिले के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में ईट भट्टा, बालू व गिट्टी तथा सीमेंट की दुकानें कुकुरमुत्तों की तरह खुल चुकी है। लेकिन दाम घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। तालिका से स्पष्ट होता है कि भवन निर्माण सामग्री के बढ़ रहे कीमतों को रोकने के लिए न तो सरकार के पास कोई योजना है और न ही प्रशासन के बस की बात।
दर तालिका।
छह माह पूर्व का दर
छड़ प्रति क्विंटल 3400 रूपये वर्तमान दर 4800
ईट प्रति हजार 2700 वर्तमान 4600 सीमेंट प्रति बोरा 250 वर्तमान 325, बालू प्रति ट्रेलर 1900 वर्तमान दर 2500, फाइवेट चिप्स प्रति ट्रेलर 2900 वर्तमान दर 4000 हाफ इंच चिप्स 3100 वर्तमान दर 3600 रूपये।

गरीबों के मुंह से निवाला छीन रहे कालाबाजारी

फारबिसगंज(अररिया),निप्र : गरीबों को सरकारी किफायतों पर मिलने वाला अनाज गरीबों के पेट तक नहीं पहुंच रहा है। अनाजों पर बढ़ रहे कालाबाजारियों की पकड़ ने गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का कुकृत्य को बढ़ावा दे रहा है। फारबिसगंज अनुमंडल इलाके में बीपीएल, अन्नपूर्णा, अन्त्योदय जैसे लाभुकों के लिए उठाव किये जा रहे अनाजों को मंजिल तक पहुंचने से पूर्व ही चंपत किये जाने की बात चर्चाओं में है। बताया जाता है कि जन वितरण के डीलरों के द्वारा उठाव किये जा रहे अनाज का एक बड़ा हिस्सा गरीबों के घर तक न पहुंच कर कथित तौर पर कालाबाजारियों के गोदामों तक पहुंच जाता है। इधर, फारबिसगंज विघटित कृषि बाजार समिति प्रांगण स्थित एसएफसी के गोदामों के समीप बिचौलियों की सक्रियता तेज देखी जा रही है। यही से अनुमंडल के फारबिसगंज, नरपतगंज तथा भरगामा प्रखंडों को पीडीएस का अनाज डीलरों को आवंटित किया जाता है। इसके अलावे स्कूलों में आवंटित होने वाले मध्याह्न भोजन योजना के अनाज का भी कालाबाजारी किये जाने की बात बतायी जा रही है। हाल के दिनों में फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा प्रखंडों में पकड़े गये कालाबाजारी के अनाजों तथा एमडीएम के अनाजों ने कालाबाजारियों के बुलंद हौसले को रेखांकित किया है।
इधर, फारबिसगंज एसडीओ जीडी सिंह ने कहा कि अनाज की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सर्तक है। कालाबाजारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मालूम हो कि कुछ माह पूर्व ही शहर के जुम्मन चौक स्थित एक गोदाम से तत्कालीन एसडीओ सह डीसीएलआर मुकेश सिन्हा ने छापामारी कर सैकड़ों सरकारी बोरा चाल बरामद किया था। इस मामले में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। लेकिन बाद के दिनों में कार्रवाई शिथिल हो गयी। वहीं कई विद्यालयों में एमडीएम के चावल बेचने के मामले में लगातार आते रहे हैं। भरगामा प्रखंड में कुछ माह पूर्व ही कालाबाजारी के अनाज बेचे जाने के कई मामले आये थे। इधर विधान सभा चुनाव में कई माह तक प्रशासनिक अधिकारियों की व्यस्तता का बिचौलियों एवं कालाबाजारियों ने कथित तौर पर काफी लाभ उठाया। जिसका परिणाम रहा की अनाज के गोदामों से लेकर खुले बाजार तथ ग्रामीण इलाकों में बिचौलिये सक्रिय हो गये। आज भी गरीबों को अनाज नहीं दिये जाने की शिकायतें आ रही है। गोदामों से निकलने वाला सरकारी अनाज रास्ते में भटक जा रहा है। आखिर कैसे रूकेगा अनाजों की कालाबाजारी।

पचास फीसदी वोट लाकर भाजपा प्रत्याशी ने बनाया कीर्तिमान

रानीगंज(अररिया),जाप्र: विधानसभा चुनाव में रानीगंज के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक परमानंद ऋषिदेव ने कुल डाले गये 57.9 प्रतिशत (131118) वोटों का लगभग पचास प्रतिशत(65106) मत लाकर भाजपा के लिए एक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह रानीगंज विधानसभा में अब तक का भाजपा के लिए सर्वाधिक वोट प्रतिशत है। 1999 के विधानसभा चुनाव में राजद के यमुना राम कुल मतदान(117251) का 44 प्रतिशत(52035) मत प्राप्त किये थे। इस चुनाव में भाजपा के लिए रामजी दास ऋषिदेव 26 प्रतिशत (30365) वोट लाये थे। उसके बाद वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में कुल 48 प्रतिशत(112930) लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। उस वक्त भाजपा को विजयी श्री दिलाने वाले परमानंद ऋषिदेव ने कुल मतदान का 28 प्रतिशत(31468) वोट लाया था। पुन: इसी वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में कुल डाले गये 48 प्रतिशत(107280) मतदान का 32.42 प्रतिशत(34796) वोट लाकर रामजी दास ऋषिदेव भाजपा को दूसरी जीत दिलायी। पुन: वर्ष 2010 में हुए चुनाव में भाजपा के लिए 49.65(65106) मत लाकर परमानंद ने भाजपा के लिए जीत की हैट्रिक लगायी है। वर्ष 2005 में हुए तीनों विधानसभा चुनाव में भाजपा क्रमश: 28 प्रतिशत, 32.42 प्रतिशत एवं 49.65 प्रतिशत मिला जिससे क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। वहीं राजद का जनाधार पूरे बिहार के साथ साथ रानीगंज में भी घटा है। परंतु जिस तेजी से बिहार व अन्य क्षेत्रों में राजद का वोट ग्राफ नीचे गया है उससे रानीगंज की स्थिति बेहतर है। इस चुनाव में राजद ने कुल मतदान का 31.61 प्रतिशत(41456) मत लाकर दूसरे स्थान पर रहा।

आनंद मार्ग का धर्म महासम्मेलन आज से, तैयारी पूरी

अररिया, निप्र: आनंदमार्ग का दो दिवसीय धर्म महा सम्मेलन शनिवार से आयोजित किया जा रहा है। इसको ले विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यादव कालेज परिसर में शुरू होने वाले दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन के पूर्व शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आचार्य परमेश्वरानंद अवधूत ने बताया कि उनका संगठन समाज में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक चेतना को जागृत कर सर्वागीण रूप से विकसित समाज के निर्माण में अनवरत सक्रिय है। राग द्वेष से रहित साधना और सामाजिक सेवा से जुड़कर ही स्वस्थ्य व आदर्श समाज का निर्माण संभव है। साथ ही समाज में फैली बुराइयों का समूल नाश के लिए आध्यात्मिक उत्थान सर्वाधिक जरूरी है।
दो दिवसीय आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन में 24 घंटे का अखंड महामंत्र जाप बाबा नाम केवलम.. गुरू सकाश, योगासन शिक्षा, सामुहिक साधना, प्रवचन, कीर्तन शोभा यात्रा सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर आचार्य विश्वेश्वर अवधूत, आचार्य धर्म मित्रानंद अवधूत, कृष्ण कुमार वर्मा, सत्यकाम आदि मौजूद थे।

सरकार के गठन पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

अररिया, निसं: बिहार की सत्ता पर नीतीश कुमार की ताजपोशी की खबर सुनते ही जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस खुशी में कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक पर इकट्ठा होकर रंग गुलाल की होली खेली और पटाखे छोड़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाईयां भी बांटी।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक भगत ने बताया कि लोकतंत्र के इतिहास में बिहार में बहुत दिनों के बाद ऐसा मौका आया है। जब चुनाव परिणाम घोषणा के एक दिन बाद ही ताजपोशी हुई। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में मतदाताओं ने विपक्षियों को भी कुछ सोचने समझने का मौका नहीं दिया ताकि सरकार गठन में देरी हो। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शंभू साह, सुरेश झा, शंकर सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अमर भगत, श्याम कुमार भगत, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।