Friday, June 8, 2012

कौन बनेगा फारबिसगंज नगर परिषद का 15वां चेयरमैन


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद एक सौ वर्ष पूरे हो गये हैं। इस सौ वर्ष के इतिहास में फारबिसगंज नगर निकाय की कुर्सी पर 14 मुख्य पार्षद विराजमान हो चुके हैं। अब 15 वां मुख्य पार्षद कौन बनेगा इसका फैसला 9 जून को होगा। इसको ले उत्सुकता चरम पर है।
सन् 1912 ई. में बनी फारबिसगंज नगरपालिका वर्ष 2007 में उत्क्रमित होकर नगर परिषद बन गयी। ब्रिटिश शासन के दौरान इसके पहले 24 वर्षो तक कोई चेयरमैन नहीं चुना गया। सन् 1936 ई. में रामदेनी तिवारी द्विजदेनी पहले चेयरमैन (1936-42) बने। द्विजदेनी देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनके बाद दूसरे चेयरमैन स्वतंत्रता सेनानी बौकाय मंडल (1942-51) बने। इसके बाद तीसरे सदानंद सिंह (1951-59) चौथा रामेश्वर प्रसाद (1959-67), पांचवें बृजमोहन बांयवाला (1967-71), छठे कुसुम लाल यादव (1971-76), सातवें शंभू नाथ मिश्र (1976-77) तथा 06-07-77 से 3.1.78 तक अवक्रमण के बाद नौवें चेयरमैन के रूप में विजय कुमार जायसवाल (1978-82) ने कार्यभार संभाला। दसवें एवं ग्यारहवें चेयरमैन के पद पर 1984 से 06.08.90 तक जयप्रकाश अग्रवाल रहे। बारहवें चेयरमैन के रूप में अरविंद कुमार यादव (1992-95), तेरहवें चेयरपर्सन सुनीता जैन (2002-2007) और चौदहवीं मुख्य पार्षद वीणा देवी (2007-12) बनी। इस बीच 1995-02 तक नगर निकाय का बोर्ड भंग रहा। तदर्थ कमेटी से बोर्ड का कामकाज चलता रहा जिसके चेयरमैन अरविंद कुमार यादव थे।
बाक्स के लिए
सौ वर्ष पर नगर परिषद में नहीं मनी खुशियां
फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर पंचायत से नगर परिषद के सफर का सौ वर्ष 2012 में पूरा हो गया है। इस वर्ष 2012 जून का महीना भी बीत रहा है। लेकिन अफसोस कि नगर निकाय के सौ वर्ष पूरे होने पर किसी प्रकार का कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया जा सका है। नगर परिषद प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता फारबिसगंज के गौरवशाली इतिहास की खुशियों पर पानी फिर रहा है।
बाक्स में
फारबिसगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षदों की सूची
1. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी- 1936- 42
2. बोकाय मंडल 1942- 51
3. सदानंद सिंह- 1951-59
4. रामेश्वर प्रसाद-1959-67
5. बृजमोहन बांयवाला- 1.11.67 से 31.01.7
6. कुसुम लाल यादव 1.4.71-76
7. शंभूनाथ मिश्र 1976 से 1977
8. अवक्रमित
9. विजय कुमार जायसवाल 1978- 82
10.जयप्रकाश अग्रवाल 1984- 89
11. 25.1.90 से 6.8.90
12. अरविंद कुमार यादव 1992 से 95 तक
13: सुनीता जैन 2002 से 2007 तक
14. वीणा देवी 2007 से 2012 तक

0 comments:

Post a Comment