Friday, June 8, 2012

नगर संगठन के विस्तार पर की गई चर्चा


अररिया : विधि महाविद्यालय में शुक्रवार को नगर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विकास कुमार झा ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगर संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपस में चर्चा की। मौके पर बूथ स्तर पर एक-एक बीएलए की नियुक्ति पर भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता उपस्थित थे। वहीं कार्यकर्ताओं में जिला महासचिव सुरेन्द्र झा, महामंत्री संजय मिश्रा, नगर के कुमार निशांत, नवीन मिश्रा, राजू जैन, गुड्डु झा, संजय झा, अरविंद, विनय जी, राहुल झा, विजय पोद्दार, राजेश गुप्ता, रामभरोस सहनी, सरफुद्दीन आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment