Friday, June 8, 2012

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के खवासपुर गांव स्थित परमान नदी क किनारे गुरुवार की सुबह करीब 55 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ पुरुष के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर सिमराहा थाना पुलिस धटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे सिमराहा पुलिस के अनि टीपी सिंह एवं सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है अधेड़ की हत्या कर शव को फेंका गया है। घटनास्थल से पुलिस ने कई देशी शराब के खाली पाउच, सिगरेट का खाली डिब्बा, प्लास्टिक के डिस्पोजेबल ग्लास आदि बरामद किये। मृतक के पैर मुंह आदि पर चोट के निशान पाए गए है। मृतक हरा रंग का लुंगी एवं आसमानी रंग का शर्ट पहने था। पुलिस ने बताया कि शव का शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी विकास कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे।

0 comments:

Post a Comment