Thursday, June 14, 2012

कूपन छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज


सिकटी,(अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के गदहाकाट गांव में कूपन बांटने के क्रम में स्थानीय डीलर द्वारा जोर जबर्दस्ती 131 कूपन छीन लेने के आरोप में बीडीओ के निर्देश पर सिकटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कचहरी सचिव विनोद कुमार मंडल बुधवार को मध्य विद्यालय गदहाकाट में कूपन वितरण कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय डीलर विद्यानंद पासवान ने उनसे जोर जबर्दस्ती बीपीएल के 117 कूपन एवं अन्त्योदय के 14 कूपन छीन लिये। वहीं उपस्थित न्यायमित्र हुसैन एवं अयूब ने उस डीलर के हाथ से कुछ कूपन ले लिये। विनोद कुमार मंडल ने इसकी सूचना बीडीओ केके सिन्हा को दी। बीडीओ के निर्देश पर सिकटी थाना में कांड संख्या 78/12 दर्ज किया गया है।

0 comments:

Post a Comment