Tuesday, June 12, 2012

शिलापट्ट पर सांसद का नाम नहीं होने से आक्रोश

सिकटी (अररिया) : बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा सिकटी को कुर्साकांटा से जोड़ने वाली डोम सड़क पर बकरा नदी के पड़रिया घाट बन रहे पुल के शिलान्यास पट में भाजपा सांसद का नाम दर्ज नही दिए जाने को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने प्रोटोकाल का उल्लंघन बताया है। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राम कुमार झा 'मुन्ना' ने इस पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सोमवार को स्थानीय प्रशासन एवं पुल निर्माण निगम द्वारा आयोजित शिलान्यास का बहिष्कार करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एनडीए सरकार द्वारा कराए गए सिकटी विधान क्षेत्र में विकास कार्यो में निश्चित रूप भाजपा सांसद की महती भूमिका रही फिर इस तरह की हरकत प्रोटोकाल के विरुद्ध है। शिलापट में सांसद का नाम दर्ज नही किया गया जाना अव्यवहारिक है। जिसके कारण स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता द्वारा विरोध जताया गया है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष के अलावा भाजपा नेता देवी प्रसाद सिंह, गौरी कांत झा, हरेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment