Tuesday, June 12, 2012

नये मुख्य व उपमुख्य पार्षदों के नेतृत्व में होगा विकास: नारायण


अररिया : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण झा ने जिले के तीनों नगर निकायों के नव निर्वाचित मुख्य व उपमुख्य पार्षदों सहित सभी वार्ड पार्षदों को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी जीत से शहरों के विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अररिया व फारबिसगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर भाजपा परिवार के सदस्यों की जीत संगठन के लिए गौरव व खुशी की बात है। यह जीत पूरे परिवार की जीत है। उन्होंने अररिया की मुख्य पार्षद स्वीटी दासगुप्ता, उपमुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ पिंकू यादव तथा फारबिसगंज की मुख्य पार्षद वीणा देवी व उपमुख्य पार्षद मोती खान को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में शहर के विकास व जन सुविधाओं में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जतायी। श्री झा ने जोगबनी नपं की मुख्य पार्षद तरन्नुम नाज व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद को भी हार्दिक बधाई दी।

0 comments:

Post a Comment