Tuesday, June 12, 2012

चरवाहा प्रावि में पोशाक राशि वितरित


कुर्साकांटा (अररिया) : मुख्यमंत्री बालक-बालिका पोशाक योजना अंतर्गत चरवाहा प्राथमिक विद्यालय कुर्साकांटा में वर्ग 3 से 5 तक के 74 बच्चों के बीच पोशाक राशि वितरित की गयी। यह जानकारी प्रधानाध्यापक कौशल कुमार मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि 74 छात्राओं के बीच 500 रुपये की दर से पंचायत के उप मुखिया शिवजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा पोशाक राशि वितरित की गयी।
मौके पर विशिस सचिव विमला देवी, प्रेमा देवी, अरुणा कुमारी, सहीदुल रहमान, प्रभुदेव मंडल, अरुण कुमार पासवान आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment