Thursday, June 14, 2012

निजी विद्यालय में लगी आग, संचालक की पत्‍‌नी झुलसी


भरगामा(अररिया) : भरगामा थाना क्षेत्र के चड़ैया अवस्थित एक निजी आवासीय विद्यालय में गुरुवार को अचानक लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग में विद्यालय संचालक की पत्‍‌नी चंचला देवी व एक गाय भी बुरी तरह झुलस गयी। घायल महिला को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है।
जानकारी अनुसार आग गुरुवार की तड़के लगी। बच्चे सो रहे थे। आग ने फुस के 10-12 कमरे वाले विद्यालय को देखते ही देखते अपने चपेट में ले लिया। इसी बीच विद्यालय के बच्चों ने हल्ला मचाना शुरू किया। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और जैसे-तैसे बच्चों को बाहर निकाला और आग बुझाने में सफलता पायी। विद्यालय संचालक अर्जुन चौधरी ने बताया कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर भरगामा थाना पुलिस के साथ हलका कर्मचारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

0 comments:

Post a Comment