Thursday, January 13, 2011

कंपकपाती ठंड से आम लोग बेहाल, प्रशासनिक व्यवस्था नाम मात्र

अररिया : पिछले 10 दिनों से जारी लगातार शीतलहर के प्रकोप से आम लोगों का जीना बेहाल हो गया है। इस कंपकपाती ठंड में लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। जिस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कड़ाके की ठंड के कारण सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने तमाम स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। आम लोग इस कड़ाके की ठंड में काफी प्रभावित हो रहे हैं। रोजाना मजदूरी कर परिवार चलाने वालों की हालत तो अत्यंत दयनीय है। जिला प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नाम मात्र ही की जा रही है। नगर परिषद द्वारा दो क्विंटल लकड़ी 16-18 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था रोज की जा रही है। लेकिन ये मात्रा काफी कम बतायी जा रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर से अब तक एक भी गरीब लोगों केा कंबल नहीं बांटा गया है। जबकि हरेक वर्ष ठंड में रेडक्रास एवं प्रशासनिक स्तर से कंबल वितरण किया जाता था। परंतु ठंडा अपने पूरे सबाब पर है। लेकिन कंबल बांटने की प्रक्रिया कोसों दूर नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि 17 जनवरी को नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में कंबल क्रय करने का मुद्दा रखा गया है। लेकिन यह मुद्दा पारित होने के बाद भी गरीबों के हाथ कंबल पहुंचने में एक डेढ़ का समय जरूर लगेगा।
इस संबंध में मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण ने बताया कि बैठक में पारित होने के साथ ही शहर के गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा। इधर सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि सभी सीओ व नप प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गयी है। वहीं लोजपा के नगर अध्यक्ष शमशूल होदा, राजद के नगर अध्यक्ष राजू यादव, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आबिद हुसैन अंसारी, मासूम रेजा, सोशल वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के अजहरूल हक, मुजफ्फर हाशमी आदि ने नप प्रशासन से अधिक से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने तथा बीपीएल सूची क आधार पर वार्डो में गरीबों के बीच कंबल वितरण की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment