Thursday, January 13, 2011

अभाविप ने मनायी स्वामी विवेकानंद की जयंती

फारबिसगंज(अररिया) : स्थानीय फारबिसगंज कालेज छात्रावास परिसर में बुधवार को अभाविप कार्यकत्र्ता ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकत्र्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में जयंती मनाते हुए स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाया तथा उनके कार्यो को याद किया। वक्ताओं ने स्वामी जी के बताये मार्ग पर चलकर युवाओं से ऊर्जावान भारत बनाने की अपील की। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भर में आंदोलन चलाने की अपील की गयी। अभाविप के जिला संयोजक आशीष देव राज ने कहा कि परिषद के कार्यकत्र्ता स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हे और उन्हीं के पदचिह्न पर चलकर देश में व्याप्त अराजकता के खिलाफ आंदोलन के लिए कटिबद्ध है। कार्यकत्र्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को लेकर विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय संकल्प लिया। इस मौके पर मनोरंजन मेहता, रूपेश यादव, आशीष छोटू, पिंटू यादव, अमित कुमार, छोटन, अमरजीत, विवेकानंद सिंह, योगेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, सुजीत, अमित, अशोक यादव सहित कई कार्यकत्र्ताओं ने अपने विचार रखे।

0 comments:

Post a Comment