Sunday, January 9, 2011
ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त
फारबिसगंज(अररिया) : पिछले एक सप्ताह से ठंड के बढ़ते प्रकोप से फारबिसगंज अनुमंडल का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड के प्रकोप के कारण जहां बाजारों की रौनक फीका पर रहा है। वहीं सड़कों पर चहल-पहल भी प्रभावित हुआ है। इधर, फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में नप प्रशासन के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था पिछले दो तीन दिनों से की जा रही है। जिससे राहगीरों को ठंड में कुछ राहत मिल रही है। वहीं नगर के कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होने की बात जदयु के नगर अध्यक्ष नौशाद आलम, युवा जदयु के जिला महासचिव समीम आलम, वार्ड अध्यक्ष गोपाल राय ने कही। उन्होंने बताया कि काली मेला चौक, गोढियारी चौक, मिड्ल स्कूल चौक सहित कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की जा सकी है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कहा कि रिहायसी इलाकों में भी अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिये। इन्होंने नप के कार्यपालक पदाधिकारी से शीघ्र ही वंचित चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करवाने की मांग की है। यही गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरण करने का भी मांग इन्होंने की है। इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने नगर में अलाव की पूर्ण व्यवस्था किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि रोजाना नप कर्मियों के द्वारा लकड़ियों की खरीददारी कर अलाव लगवाया जा रहा है। इससे कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment