Friday, January 14, 2011

ठंड से तीन की मौत

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत परवाहा पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में ठंड की कहर से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। परवाहा पंचायत के घीवाहा गांव में पानो कुमारी (19) पिता गुणेश्वर यादव इसी गांव के सुत्रना ऋषिदेव (26) पिता राम प्र. ऋषिदेव एवं सैफगंज के बाल गोविंद ठाकुर (55) की मृत्यु गुरुवार के दिन ठंड से हो गयी। इसकी पुष्टि परवाहा पंचायत के मुखिया कलवी देवी ने की है।

0 comments:

Post a Comment