Monday, January 10, 2011
ठंड से दो महिलाओं की मौत
अररिया : अररिया प्रखंड के भोजपुर पंचायत अंतर्गत बीड़ी नवटोली गांव में शनिवार की रात ठंड लगने से दो महिला की मौत हो गयी। जबकि उसी गांव में एक व्यक्ति की मौत दो दिन पूर्व हो गयी है। मरने वालों में खोखिया देवी, पति रूप लाल मंडल 59 वर्ष, मो. डोमनी, पति स्व. भुन्नी लाल मंडल 55 वर्ष एवं राम प्रसाद पासवान 45 वर्ष शामिल है। घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया पति जयप्रकाश सिंह ने बताया कि रात के आठ बजे दोनों महिला को ठंड लगने से बीमार हो गयी। उनके परिजन टेंपो भाड़ा पर लेकर जब तक उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते तब तक उनकी मौत हो गयी। मुखिया पति ने बताया कि दोनों महिला काफी तंदरूस्त थी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौत इसी तरह हो दिन पूर्व हो गयी थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment