Tuesday, January 11, 2011

इमारते शरिया के सौजन्य से बंटे कंबल

जोगबनी (अररिया) : इमारते सरिया के सौजन्य से जोगबनी मदरसा महमूदिया द्वारा बढ़ते शीतलहर को देखते हुए गरीब और बेबस लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का कार्यक्रम मदरसा महमूदिया परिसर में रविवार को नगर जदयू अध्यक्ष रामावतार शर्मा एवं फिरोज खान के हाथों किया गया।
इस मौके पर नगर जदयू अध्यक्ष ने कहा कि भीषण शीतलहर में बेबस और लाचार लोगों के बीच कंबल का वितरण पुनीत कार्य है। ऐसे लोगों के बीच शीतलहर से बचने के लिए प्रशासन द्वारा अलाव की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मौके पर पचास गरीब व बेबस महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मदरसा महभूदिया के मौलाना अमजद रहमानी, हफीज तमीजुद्दीन, समीउल्लाह, काली समीरूद्दीन ,मौलाना शोएब आलम, युनूस ठेकेदार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment