
अररिया : नगर थाना के चांदनी चौक पर शुक्रवार की दोपहर जेल में एक सिपाही के तौर पर पदस्थापित एक जवान ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। नशे में उसका शरीर काबू में नहीं था। वह आसपास खड़े तमाशबीन लोगों को गाली और गोली मार देने की धमकी दे रहा था। यही नहीं उसके शरीर से बार-बार पैंट सरक जा रही थी। बाद में नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद पुलिस की गाड़ी उसे किसी तरह उठाकर ले जाने में सफल हो पाई। नशे में धुत आरोपी सिपाही क नाम महेन्द्र हांसदा है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी आरक्षी इस तरह घटना कई बार कर चुका है।
0 comments:
Post a Comment