Monday, January 10, 2011

नारी सशक्तीकरण के लिए स्वयं सहायता समूह जरूरी

अररिया : महिला सशक्तीकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त करने का यह एक बेहतरीन माध्यम है। यह बातें प्रदान संस्था की क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती साल्वी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था गरीबी उन्मूलन एवं स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए बिहार एवं झारखंड में काम कर रही है। इसके लिए संसार के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स की संस्था द्वारा भी सहयोग किया जाता है।
अररिया के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लौटने के बाद साल्वी ने बताया कि अररिया में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं अपेक्षित सहयोग नहीं उठा पा रही है। जबकि यहां इसकी नितांत जरूरत है इसके लिए विभाग को भी ठोस रणनीति अपनाकर स्वयं सहायता समूह को जमीन पर उतारना होगा तभी जाकर महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकती है।

0 comments:

Post a Comment