Tuesday, January 11, 2011

पुआल के सहारे हो रहा शीतलहर का सामना

बसैटी (अररिया) : एक पखवारे से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों के जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक कहर ने रानीगंज प्रखंड के ग्रामीणों क्षेत्रों के मजदूरों को भुखे पेट रहने को विवश कर दिया। दिन भर लोग घास (पुवाल) जलाकर वक्त गुजार रहे हैं। गरीबी के कारण घास के पुवाल को ही अपना ओढ़ना बिछावन बनाये हुए हैं। वहीं ठंड के कारण खेत में लगे गेहूं के फसल में पटवन करने के लिये किसानों को खेत में खड़ा रहने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन का अलाव का भी व्यवस्था नहीं किया गया है। जिस कारण गरीबों का एक दिन वर्षो के समान वित रहा है। मसोमात रुकीया देवी, मसोमात भोलिया, मुवारक आदि बताते हैं कि करबे बाबू घास जलाके समय काटे छीये। पुवाल ही हमरो उढ़ना-बीछौना छह। ग्रामीणों ने सरकार से मोसोमात, वृद्ध व गरीबों के लिए कंबल व जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की मांग की है। हालांकि प्रखंड अंचला पदाधिकारी राम विलास झा ने बताया कि अलाव की व्यवस्था की जा रही है। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये डीएसपी बदरे आलम रानीगंज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह शस्त्र बल के साथ तैनात था। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कलानंद सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष टीकंकर सिंह, रवीन्द्र राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पेंशन धारी उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment