Friday, January 14, 2011

उत्साह के साथ मनाया मकर संक्रांति

अररिया/कुर्साकांटा/रेणुग्राम : जिले में मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर सुबह घना कुहासा रहने से लोग पर्व को ले आशंकित थे। लेकिन दस बजे आसमान पूरी तरह साफ हो गया और लोगों ने पर्व का जम कर आनंद उठाया।
इस अवसर लोगों ने तिलकुट, तिल व चूड़ा मूढ़ी की लाई तथा चूड़ा दही का भोजन किया। दिन के भोजन में लोगों ने खिचड़ी का का भी लुत्फ उठाया।
कुर्साकाटा से निप्र के अनुसार प्रखंड के विभिन्न जगहों पर मकर संक्रांति काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। कुआड़ी, कुर्साकांटा, सुन्दरी आदि स्थानों पर इस उपलक्ष में जहां लोगों ने नदी, तालाबों में स्नान कर चूड़ा दही के साथ गुड़ व तील खाकर मकर संक्रांति का आनंद लिये। वहीं श्रद्धालुओं ने विभिन्न वस्तुओं का दान भी किया। पूरे प्रखंड में मकर संक्रांति परंपरागत ढंग से मनाया गया।
रेणुग्राम जाप्र के अनुसार: मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह एवं निष्ठापूर्वक मनाया गया। काल गणना के आधार पर 14 जनवरी को सूर्य सौर मंडल के धुन राशि से मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य उत्तरायण की स्थिति में आ जाने से हिंदु धर्मावलंबी सारे शुभ कार्यो का श्री गणेश बड़े ही उत्साह से करते आ रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने श्रद्धासुमन के साथ तिल, अक्षत व धूप दीप से अपने-अपने घरों में इष्ट देव की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात महिलाओं ने तिल, अक्षत, गुड़ मिश्रित प्रसाद अपने पुत्रों व पुत्र सवंर्गो को अपने हाथों से खिलाया और दीर्घावधि तक साथ निभाने की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने तिलयुक्त संग मिठाईयों के संग चूड़ा-दही, खिचड़ी जैसे भोजनों का भरपूर आनंद उठाया।

0 comments:

Post a Comment