Thursday, January 13, 2011

आग लगने से दस घर जलकर राख

कुर्साकाटा(अररिया) : प्रखंड के कमलदाहा वार्ड नंबर एक में गत मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने से आठ व्यक्तियों का दस घर जलकर राख हो गया। घटना में कपड़ा, नगदी, बर्तन सहित करीब छह लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
अग्नि पीड़ितों में पृथ्वीचंद साह, उमेश साह, ताराचंद साह, देवानंद साह, मो. कृष्णा देवी, झमेली साह एवं मो. दुलारी देवी शामिल है। घटना में तीन मवेशी सहित दस बकरी भी जलकर मर गयी। आग बुझाने के क्रम में पृथ्वी चंद्र साह, एवं ताराचंद साह आंशिक रूप से जल गये। घटना की सूचना पाकर पहुंचे अंचलाधिकारी विजय शंकर सिंह द्वारा घायल को दो हजार दो सौ पचास रूपये सहायता राशि उपलब्ध कराया गया तथा अन्य अग्नि पीड़ित परिवारों को अनाज एवं फेमिली किट उपलब्ध कराया।

0 comments:

Post a Comment