Thursday, January 13, 2011

जमुई की युवती का छह साल तक यौन शोषण

पलासी (अररिया) : प्रखंड के फरसाडांगी गांव के एक युवक द्वारा जमुई जिले के चंद्रदीप थाना अंतर्गत सोनखार गांव की एक महिला के साथ छह वर्षो से यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता रूबी कुमारी पिता अशोक सिंह (काल्पनिक नाम) ने पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज मामले में वादिनी ने कहा है कि करीब छह वर्ष पूर्व पीएमसीएच पटना में वह अपने पति विजय सिंह का उपचार करा रही थी कि इस क्रम में उनकी पहचान पलासी थाना अंतर्गत फरसाडांगी के युवक मो. सरफराज आलम से हुई। पति के मृत्यु के पश्चात सरफराज आलम शादी का प्रलोभन देकर उससे पटना में तीन वर्षो तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके बाद वह उसे अपने साथ फरसाडांगी गांव ले आया। इस क्रम में सरफराज आलम के भाई अबुबकर ने भी जबर्दस्ती उनके साथ शारीरिक संबंध बनाये। इस बीच पीड़िता बराबर सरफराज पर शादी हेतु दबाव डालती रही और वह बराबर नकारता रहा। बाद में उसने एक नकली तलाकनामे पर हस्ताक्षर कराकर मारपीट करते हुए उन्हें घर से भगा दिया। तब वह मुखिया मुर्शीद आलम के यहां गयी और पंचायत का भी प्रयास किया। किंतु सरफराज आलम ने पंचायत मानने से इनकार कर दिया। बाध्य होकर पीड़िता ने पलासी थाना में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बतया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

0 comments:

Post a Comment