Friday, January 14, 2011

आग लगने से आठ घर राख

बसैटी (अररिया) : बौसी थानाक्षेत्र के बसैटी भलवाही टोला में गुरुवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गया। जिसमें लगभग एक लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अधिकांश अग्नि पीड़ित मजदूर तबके के थे जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे थे। अग्नि पीड़ित मो. मुस्तफा, मो. भोला अंसारी, मसोमात जैतून खातून, मो. करो आदि ने बताया कि रात्रि के लगभग डेढ़ बजे अचानक लग गई। हम लोग सभी घर में सोये थे। आग का शोला जैसे ही उपर उठा कि हल्ला होने पर काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। पांच घर पूर्ण रूप से तथा तीन घर आशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। घर के सारा समान नगदी, खाने, पीने के सामान के साथ-साथ दो दर्जन मुर्गा-मुर्गी जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया नाजिया खातून, पंसस मो. जाकिर अंसारी, वार्ड सदस्य मो. मसव्वर ने अग्नि पीड़ितों को इंदिरा आवास दिलाने का आश्वासन दिया

0 comments:

Post a Comment