Thursday, January 13, 2011

बिचौलियों पर लगायें शिकंजा : सरफराज

पलासी (अररिया) : जोकीहाट के विधायक सरफराज आलम ने गुरूवार को पलासी प्रखंड मुख्यालय में लगे विशेष सुखाड़ राहत पेंशन शिविर का जायजा लेते हुए पेंशनधारियों के बीच राशि वितरित की। वहीं प्रखंड अंचल, मनरेगा, कृषि, पंचायत राज पदाधिकारियों व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर बीडीओ अमिताभ, पीओ अरूण कुमार शर्मा, प्रखंड कृषि अधिकारी प्रभात कुमार, पीओ अनिल कुमार दास, जीपीएस गणपति राम तथा जदयू व भाजपा के विश्वनाथ चौधरी, रामेश्वर विश्वास, शब्बीर अहमद, मो. मुख्तार आलम, गोपाल कृष्ण मंडल, नंद लाल मंडल, जागेश्वर ठाकुर, श्याम लाल साह आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment