Thursday, January 13, 2011

राशि गबन के आरोप में पंचायत सचिव गिरफ्तार

कुर्साकाटा/सिकटी  : सिकटी प्रखंड में पद स्थापित पंचायत सचिव देवी सरदार को कुर्साकाटा थाना पुलिस द्वारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय से एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी उस वक्त की गयी जब पंचायत सचिव सहाय्य राशि वितरण के लिए प्रखंड मुख्यालय सिकटी में मौजूद थे।
इस बाबत कुर्साकाटा थानाध्यक्ष आरके रजक ने बताया कि देवी सरदार कुर्साकाटा थाना कांड संख्या 106/10 के नामजद अभियुक्त हैं। इनके ऊपर बीडीओ कुर्साकाटा द्वारा मनरेगा की राशि कुर्साकाटा प्रखंड में पद स्थापित रहने के दौरान एक लाख तेईस हजार पांच सौ रूपये गबन का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से अभिकर्ता बने कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

0 comments:

Post a Comment