Friday, January 14, 2011

लतिका के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता

अररिया/फारबिसगंज/रेणुग्राम/जोगबनी : इस सरहदी जिले की सौंधी मिट्टी के साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की पत्‍‌नी लतिका के निधन पर प्रबुद्धजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा मृतक की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। इनमें अधिवक्ता देव नारायण सेन, अशोक वर्मा, प्रीतम कुमार, अशोक मिश्र, विनय ठाकुर, मो. ताहा, संजीव सिन्हा, कुमार शंकर ठाकुर, हंसराज प्रसाद, विवेक प्रकाश आदि शामिल हैं।
फारबिसगंज जासं के अनुसार, एमबीआइटी इंजीनियरिंग कालेज के संस्थापक अमित कुमार दास ने लतिका रेणु के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। एमबीआईटी के रिजनल आपरेशनल मैनेजर चंदन कुमार ने श्री दास के हवाले से दूरभाष पर बताया कि लतिका जी का निधन इस क्षेत्र नही वरन रेणु से जुड़े हर किसी के लिए अपूरणीय क्षति है।
रेणुग्राम जागरण प्रतिनिधि के अनुसार, अमर कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की पत्‍‌नी लतिका रेणु के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने लतिका जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे सर्घषशील एवं त्यागी सोच वाली माता थी। सांसद ने कहा कि रेणु जी की लेखनी में उन्होंने उत्प्रेरक का काम किया। वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय खेमका ने इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक भगत ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे संर्घष शील महिला थी जिन्होंने सबको संघर्ष के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। वहीं रेणु साहित्य परिषद के सचिव कुलानन्द अकेला ने कहा कि लतिका रेणु का न सिर्फ मैला आंचल के प्रकाशन में उल्लेखनीय योगदान रहा बल्कि रेणु के बहुआयामी व्यक्तित्व को निखारने में भी योगदान था। वहीं भाजपा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र झा, स्नेह वेलफेयर सोसायटी के सचिव अनवर राज, विनोद मंडल, पिंटु भगत, अशोक यादव, शंकर भगत, मो. इस्तियाक आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
जोगबनी निजप्रतिनिधि के अनुसार, प्रसिद्ध कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के पत्‍‌नी के निधन पर जोगबनी के प्रबुद्ध नागरिकों एवं राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इनमें जोगबनी नागरिक मंच के अध्यक्ष निर्मल लाहोटी, जदयू के रामावतार शर्मा, भाजपा के गणेश गुप्ता, संजीव दास, ताराचन्द साह, जदयू के रितेश वर्मा, बासुकीनाथ राय, आनंद साह आदि शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment