Friday, January 21, 2011

पैक्स संघर्ष मोर्चा का गठन

रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज अंतर्गत पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक मटियारी पैक्स प्रांगण में कफील अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पैक्स संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजीव कुमार ठाकुर को मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष एवं सचिव के रूप में नशीम एवं मनोज विश्वास को चुने गये। बैठक में पैक्स अध्यक्ष इमाम, गोपाल चौधरी, प्रमोद चौधरी, उपेन्द्र साह, यशपाल विश्वास, विनोद मंडल, चंद्रानंद यादव, पंकज पांडे, पप्पू मंडल, अबुल हसन, दिनेश मंडल, विरेन्द्र मंडल सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment