Saturday, January 22, 2011

छात्र-छात्राओं के बीच राशि वितरित

जोगबनी(अररिया) : जोगबनी उच्च विद्यालय में कक्षा नवम के छात्र एवं छात्राओं के बीच शुक्रवार को साइकिल योजना के तहत राशि वितरित की गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र पासवान ने बताया कि इस विद्यालय में कुल 312 बच्चे नवम कक्षा में है। जिसमें 250 बच्चों के लिए अभी राशि आयी है जिन्हें दो हजार रूपये प्रति छात्र दिया जा रहा है शेष राशि बच्चों के आने पर दी जायेगी। इस मौके पर विद्यालय समिति सदस्य ताराचंद साह, जदयू के रामावतार शर्मा, रितेश शर्मा, रामजी सिंह, अभिभावक राजेश गुप्ता, शिक्षक चंद्रशेखर मिश्र, प्रयाग नाथ झा, सुरेश मिश्र, विजय निराला, मुजफ्फर आलम, चंद्रेश्वर राय, सौरव मिश्र, सत्यदेव प्रसाद विश्वास, पूर्व विजय शर्मा एवं प्रयाग सुंदर सिंह मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment