Tuesday, January 18, 2011

पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित

सिकटी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता पैक्स के प्रखंड अध्यक्ष वेदानंद मंडल ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पैक्स के जिलाध्यक्ष श्री रामचन्द्र प्र. सिंह उपस्थित थे। इस बैठक में पैक्स से संबंधित विभिन्न विषयों की एवं उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पैक्स चुनाव के पूर्व सरकार की जितनी भी घोषणाएं थी वो पूर्ण रूप से धरातल पर नहीं उतरी है। सरकार द्वारा घोषणाएं की गयी थी कि मुर्गी पालन केन्द्र, बकरी पालन केन्द्र, पशुपालन केन्द्र, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन तथा जनवितरण एवं किसान से संबंधित सारी सुविधाएं पैक्स के माध्यम से होगी वह अभितक पूर्ण नहीं किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय में आगामी 21 जनवरी को ये सारी समस्या के निराकरण हेतु धरना प्रदर्शन किया जायेगा तथा 24 जनवरी को पटना मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री के आवास पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष अमरनाथ झा, विनोद मंडल, नारायण प्र. मंडल, अरुण प्र. यादव, शंभु प्र. सिंह, मो. तैयब आलम, मो. अनीस, मो. इब्राहिम, मो. मदरुद्दीन तथा पैक्स प्रबंधक शमानन्द यादव उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment