Friday, January 21, 2011

पहले भी सस्पेंड हो चुके हैं जिले में पदस्थापित अधिकारी

अररिया : उप विकास आयुक्त उदय कुमार सिंह के निलंबन की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी जिले में पदस्थापित कई अधिकारी विभिन्न मामलों में निलंबित हो चुके हैं। तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अवधेश मंडल, फारबिसगंज के तत्कालीन बीडीओ अजय कुमार ठाकुर भी तकरीबन छह माह पूर्व इंदिरा आवास के एक मामले में निलंबित किये गये थे। हालांकि अजय ठाकुर का अररिया से ट्रांसफर हो गया था। पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी सोहन लाल यादव भी अररिया में रहते ही सस्पेंड किये गये हैं। इससे पहले भी डेहटी पैक्स गबन के मामले में जिले में पदस्थापित रहे बीडीओ परवेज उल्लाह, अशोक तिवारी, रमेश झा, गयानंद यादव, सुरेन्द्र राय अब तक निलंबन का दंश झेल रहे है। डेहटी पैक्स मामले में ही दर्जन भर सहायक, नाजिर, डीआरडीए के प्रधान सहायक भी सस्पेंड किये जा चुके हैं। सूत्रों की माने तो चौकता में मनरेगा अनियमितता मामले में कई अधिकारी पर गाज गिरने की संभावना भी है।

0 comments:

Post a Comment